जयरामनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


इमानुएल भारद्वाज की रिपोर्ट
🖊️🖊️🖊️🖊️
बिलासपुर। जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत ACCU और मस्तूरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 किलो गांजा जब्त किया है। मामले में एक महिला समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे पुलिस ने घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान तीन पुरुष और एक महिला समेत चार संदिग्धों को पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 13 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांजा उड़ीसा से बिलासपुर तक लाया जा रहा था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर इस पूरे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके पीछे सक्रिय गिरोह का पता लगाने में जुटी है।
अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लवकुशनगर/छतरपुर थाना लवकुशनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 12 लाख रुपये से अधिक…
पूरी खबर पढ़ें →
सोनगाव ,प्रतिनिधी (शहाजी दिघे ) : सहकारी साखर कारखानदारीचे अर्थकारण भक्कम करण्यासाठी कारखान्याच्या कार्यक्षेत्रात उसाचे क्षेत्र आणि एकरी…
पूरी खबर पढ़ें →
१ हजार कोटींच्या ठेवी; १,८०० कोटींचा व्यवसाय | सलग तिसऱ्या वर्षी शून्य टक्के एनपीए; सभासदांना १० टक्के लाभांश…
पूरी खबर पढ़ें →
लोणी प्रतिनिधी (शहाजी दिघे ): कृत्रिम बुद्धिमत्ता आजच्या युगातील प्रभावी आणि स्मार्ट सहायक ठरत असली, तरी मानवी भावना,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबिरसिंहपुर (मध्य प्रदेश):तहसील मुख्यालय बिरसिंहपुर स्थित गैस एजेंसी पर आज सुबह से ही रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसिद्धार्थनगर। दिल्ली में दिव्यांगता का फर्जी सर्टिफेकट मामले में गिरफ्तार दो आरोपितों के साथ दिल्ली पुलिस ने सीएमओ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।