दपूम. रेलवे बिलासपुर जोन की 26 ट्रेनों में एलएचबी कोच लगाए गए हैं
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दपूम. रेलवे के बिलासपुर जोन की 26 ट्रेनों में एलएचबी कोच लगाए गए हैं।
एलएचबी कोच लगाए जाने के संबंध में रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन आधुनिक एलएचबी कोचों से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को अब ट्रेनों में पहले से ज्यादा सीटें , बेहतर सुरक्षा, आराम के साथ ही अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। जानकारी अनुसार दपूम रेलवे ट्रेनों में अब पुराने आईसएफ कोचों के जगह आधुनिक एलएचबी कोच लगा रहा है, और यह काम चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है, प्राप्त जानकारी अनुसार अभीतक बिलासपुर जोन की 26 ट्रेनों के 34 बोगियों में एलएचबी कोच लगाए जा चुकें हैं।
मालूम हो कि यह एलएचबी कोच पहले से अधिक मजबूत और आधुनिक तकनीक से बने हुए हैं। इन कोचों के साथ रेल संचालन ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
एलएचबी कोचों में यात्रा करने के दौरान ट्रेन में कंपन और झटके कम महसूस होतें हैं, और सफर आरामदायक अनुभव होता है। निम्नलिखित ट्रेनों में ने एलएचबी कोच लगाए गए हैं।
–: अंबिकापुर-शहडोल ट्रेन, दुर्ग- अंअंबिकापुर, बिलासपुर- यहलंका , बिलासपुर- इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस, बिलासपुर- रीवा एक्सप्रेस, बिलासपुर- इतवारी इंटरसिटी सुफा.एक्सप्रेस, कोरबा- इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस, रायगढ़- गोंदिया जनशताब्दी, दुर्ग- नवतनवा, दुर्ग- कानपुर, दुर्ग- भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस, दुर्ग- निजामुद्दीन हमसफर, दुर्ग- ऊधमपुर, दुर्ग- अजमेर, । प्राप्त जानकारी अनुसार पुराने सामान्य स्लीपर कोच की तुलना में नए एलएचबी कोच मे सीट भी अधिक होती है, पुराने स्लीपर कोच मे 72 सीटें होती है, जबकि नए एलएचबी कोच मे 80 सीटें उपलब्ध होती हैं।
इन एलएचबी कोचों का डिजाइन भी आधुनिक होता है,और इनकी बनावट भी मजबूत होती हैं। इन कोचों में यात्रा करना ज्यादा बेहतर सुरक्षित, आरामदायक भी माना जाता है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संसोधित खबर :- *33 करोड़ 10 लाख की सड़क एक बारिश में हुई बेहाल, जगह-जगह धंसी और उखड़ी…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के 403 मामले सामने…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी , कटंगी (बालाघाट ) जमुनिया डैम पर हुए एक छोटे से सीपेज…
पूरी खबर पढ़ें →
बिजनौर / सहारनपुर। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बजरंग दल…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | 🔥 फतेहपुर पुलिस और SWAT की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा खुलासा: डकैती में इस्तेमाल 2…
पूरी खबर पढ़ें →
झूसी व्यापार मंडल अध्यक्ष महोदय श्री सूरज सोनकर अमित कुमार श्रीवास्तव व महिला टीम द्वारा गणेश जी की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।