सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. ने जनसुनवाई में व्यक्तिगत रूप से सुनीं आमजन की समस्याएं।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. ने जनसुनवाई में व्यक्तिगत रूप से सुनीं आमजन की समस्याएं।
(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)
सिंगरौली: मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों एवं फरियादियों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। कई शिकायतों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई कराई गई, जबकि अन्य प्रकरणों में निष्पक्ष जांच एवं त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
महिला फरियादियों की शिकायतों को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई तथा समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री हेमन्त कुमार, थाना प्रभारी नवानगर श्री राकेश साहू, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना दिवेदी, उप निरीक्षक श्री विनय शुक्ला, उप निरीक्षक श्रीमती चांदनी सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के संवेदनशील, पारदर्शी एवं त्वरित निराकरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana फरीदाबाद में सरकारी रिकॉर्ड की बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। 80 वर्षीय…
पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद। सूरि राज 45 आगम एकासन तप पारणोत्सव के अवसर पर रविवार को खाचरौद नगरी धर्म, तप, त्याग…
पूरी खबर पढ़ें →
जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।