Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bilaspur

कॉलेज में कथित जातिगत टिप्पणी को लेकर विवाद, छात्रों ने की कार्रवाई की मांग

16 Sep 2026, 12:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कॉलेज में कथित जातिगत टिप्पणी को लेकर विवाद, छात्रों ने की कार्रवाई की मांग - बिलासपुर, छत्तीसगढ़

इमानुएल भारद्वाज की रिपोर्ट

प्रोफेसर पर बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी और छात्रों को धमकाने का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग

बिलासपुर। पचपेड़ थाना क्षेत्र स्थित नवीन शासकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर गीता तिवारी पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने, छात्रों को प्रैक्टिकल में फेल करने की धमकी देने तथा जातिगत टिप्पणी कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि मामले को लेकर कुछ छात्रों ने भीम आर्मी भारत एकता मिशन से शिकायत की। छात्रों की शिकायत के बाद संगठन के जिला अध्यक्ष गगन कुमार राय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपा है।

शिकायत पत्र के माध्यम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही कॉलेज में एंटी-डिस्क्रिमिनेशन सेल को सक्रिय करने, संबंधित छात्रों के बयान दर्ज करने और जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है।

संगठन का कहना है कि शैक्षणिक संस्थान में विद्यार्थियों के साथ किसी भी प्रकार का जातिगत भेदभाव या मानसिक प्रताड़ना स्वीकार्य नहीं है। मामले में निष्पक्ष जांच के बाद वास्तविक तथ्यों के आधार सेपर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

तावडू में पांच दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुई गणपति की स्थापना
Nuh16 Sep

तावडू में पांच दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुई गणपति की स्थापना

तावडू में पंच दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ, कलश यात्रा के साथ हुई गणपति की स्थापना। तावडू।शहर के…

पूरी खबर पढ़ें →
बेगू से गढ़बोर चारभुजा जी के लिए पांचवीं बार पैदल यात्रा रवाना
Chittorgarh16 Sep

बेगू से गढ़बोर चारभुजा जी के लिए पांचवीं बार पैदल यात्रा रवाना

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू बेगू। श्री चारभुजा यात्रा संघ, बेगू के तत्वावधान में बेगू से गढ़बोर स्थित श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
🚨कुसमी में गूंजा गणपति बप्पा का जयघोष, जगह-जगह सजे भव्य पंडाल गणेश चतुर्थी पर बाबा चौक, शिव मंदिर, सामरी रोड समेत नगर व गांवों में विधि-विधान से स्थापित हुई गणेश प्रतिमाएं,
संगठन सृजन अभियान के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए कुसमी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश मिश्रा सरगुजा संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स को संगठन मजबूती का मिला मार्गदर्शन
🚨सेवा संकल्प अभियान को लेकर कुसमी में विकासखंड स्तरीय बैठक 17 सितंबर को स्कूलों व छात्रावासों में जलेगा “आशीर्वाद दीपक”, 18-19 सितंबर को होंगी चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं
error: Content is protected !!