Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Korea

’दीयों की रोशनी में सजेगा कोरिया, 17 सितंबर को जलेंगे 1 लाख 21 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’’

16 Sep 2026, 02:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
’दीयों की रोशनी में सजेगा कोरिया, 17 सितंबर को जलेंगे 1 लाख 21 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’’ - कोरिया, छत्तीसगढ़

ओपन थिएटर झुमका में 10 हजार दीयों से जगमगाएगा जिला स्तरीय आयोजन’

कोरिया 16 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को कोरिया जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलेभर में 1 लाख 21 हजार 300 से अधिक दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। दीप प्रज्वलन के माध्यम से जिलेवासी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के प्रति आभार व्यक्त करेंगे।

17 सितंबर को शाम 7 बजे जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, अमृत सरोवरों, चौक-चौराहों एवं प्रमुख स्थलों पर एक साथ दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम ’’ओपन थिएटर, झुमका, ग्राम पंचायत ओडगी, बैकुंठपुर में आयोजित होगा, जहां 10 हजार दीयों से रोशनी का विशेष आयोजन किया जाएगा।

बैकुंठपुर एवं सोनहत जनपद पंचायत क्षेत्रों के साथ बैकुंठपुर, शिवपुर-चरचा और पटना नगरीय क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में 500-500 दीयों के साथ अमृत सरोवरों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर भी दीप जलाए जाएंगे। जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों तथा निगम, मंडल एवं बोर्ड के कार्यालयों में भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

इस तरह ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम जिलेभर में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को अभिव्यक्त करेगा। गांव से शहर तक एक साथ जगमगाते दीये जिलेवासियों की सहभागिता और सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।

’जिलेवासियों से ‘आशीर्वाद का दीया’ में सहभागिता की अपील’
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेंद्र श्रीवास ने 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जिले से लेकर ग्राम एवं वार्ड स्तर तक के जनप्रतिनिधियों सहित सभी वर्गों के नागरिकों से सहभागिता की अपील की है। उन्होंने जिलेवासियों से कहा है कि आभार के रूप में अपने घर में एक दीया जरूर प्रज्वलित करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही सेवा संकल्प अभियान को व्यापक स्वरूप प्रदान किया जा सकता है। 'आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम कोरिया में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना का प्रतीक बनेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | मेरठ के सेंट्रल मार्केट में गरजा बुलडोजर, चारों तरफ पुलिस-RAF का घेरा
A2Z सभी खबर सभी जिले की16 Sep

बड़ी खबर | मेरठ के सेंट्रल मार्केट में गरजा बुलडोजर, चारों तरफ पुलिस-RAF का घेरा

⚡ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण अभियान तेज—44 चिन्हित भवनों में कार्रवाई, आज 6 भवनों…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर सहारनपुर | फतेहपुर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में 3 गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की16 Sep

बड़ी खबर सहारनपुर | फतेहपुर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में 3 गिरफ्तार

# 🚨 बड़ी खबर सहारनपुर | फतेहपुर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में 3 गिरफ्तार ## ⚡…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर जिस कोतवाली में तैनात रह चुका था दरोगा, उसी थाने में कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
A2Z सभी खबर सभी जिले की16 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर जिस कोतवाली में तैनात रह चुका था दरोगा, उसी थाने में कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

सर्राफ की शिकायत में लाखों रुपये के कथित लेनदेन, समझौता कराने के प्रयास और धमकी के आरोप—अदालत के…

पूरी खबर पढ़ें →
🚨कुसमी में गूंजा गणपति बप्पा का जयघोष, जगह-जगह सजे भव्य पंडाल गणेश चतुर्थी पर बाबा चौक, शिव मंदिर, सामरी रोड समेत नगर व गांवों में विधि-विधान से स्थापित हुई गणेश प्रतिमाएं,
संगठन सृजन अभियान के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए कुसमी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश मिश्रा सरगुजा संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स को संगठन मजबूती का मिला मार्गदर्शन
error: Content is protected !!