20सितंबर को जीपीएम जिला चिकित्सालय में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार जीपीएम जिले के गौरेला पेन्ड्रारोड जिला चिकित्सालय में 20 सितंबर रविवार को विशेष मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा, यह शिविर सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होगा। स्वास्थ्य शिविर का समय रविवार 20 सितंबर सुबह दस बजे से लेकर शाम को चार बजे तक चलेगा।
इस स्वास्थ्य शिविर में अपोलो हास्पिटल बिलासपुर सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा निशुल्क जांच परामर्श दिया जायेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार यह स्वास्थ्य शिविर जीपीएम जिला कलेक्टर श्री विजय दयाराम जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया जायेगा।
स्वास्थ्य शिविर आयोजन मुख्य रूप से चिकितसा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रमेश्वर शर्मा जी के दिशा-निर्देश में किया जायेगा।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य शिविर का प्रमुख उद्देश्य जिले के के लोगों तक चिकितसा विशेषज्ञों की सेवाओं को पहुंचाना है। इस स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के लोग एक ही स्थान पर इलाज की सलाह मशविरा प्राप्त कर सकेंगें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपोलो हाॅस्पिटल बिलासपुर के विषय विशेषज्ञ डाॅक्टर, ह्रदय रोग, किडनी, नेत्र रोग, मेडिसिन आदि से संबंधित जांच और सलाह प्राप्त कर सकेंगें। आवश्यकतानुसार आगे की जांच, इलाज, के लिए मार्गदर्शन भी दिया जायेगा।
जीपीएम जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की गई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में लाडवा रोड पर डीग गांव चौक के…
पूरी खबर पढ़ें →
अलवर जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने 'विकसित भारत-जन सेवा अभियान' के तहत किया रक्तदान, दिया 'रक्तदान महादान'…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana गुरुग्राम में पूर्व राज्य मंत्री गोपाल कांडा के 3 ठिकानों पर ED…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर/जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा कृषि विभाग द्वारा किसानों कों सब मिशन आन एक्सटेंशन योजना अंतर्गत सात दिवसीय…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*कांटाफोड़ नगर में गणेश उत्सव की धूम, गूंज रहे गणपति बप्पा के जयकारे* कांटाफोड़ जितु सिंगी:- गणेश चतुर्थी…
पूरी खबर पढ़ें →
छत्तीसगढ प्रदेश के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के अंतर्गत ग्राम कारीआम में प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्थित है…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।