सिंगरौली: कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने रक्तदान कर दिया सेवा संकल्प का संदेश। जिलेवासियों से अधिकाधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिंगरौली: कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने रक्तदान कर दिया सेवा संकल्प का संदेश। जिलेवासियों से अधिकाधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील।
(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)
सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन, बैढ़न में आयोजित वृहद रक्तदान शिविर में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने स्वयं रक्तदान कर आमजन को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान करते हुए कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने जिलेवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान करें।
उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का पुनीत कार्य है और हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कलेक्टर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को जन-अभियान का स्वरूप दिया जा रहा है।
उन्होंने सामाजिक संगठनों, युवाओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, औद्योगिक संस्थानों सहित समाज के सभी वर्गों से रक्तदान शिविर में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र सिद्ध…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *लाजपतपुरा वार्ड, सागर में आयोजित विघ्नहर्ता श्री गणेश जी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल ने म०प्र० पुलिस सोशल…
पूरी खबर पढ़ें →
उन्नाव: फतेहपुर चौरासी में श्री रघुनाथ शास्त्री जी के यहाँ गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर…

तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।