Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

बालाजी महाराज मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया दीप प्रज्वलन, पंचायत के कई स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रम

18 Sep 2026, 11:17 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बालाजी महाराज मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया दीप प्रज्वलन, पंचायत के कई स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रम - KHERI, उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बांकेगंज में 350 दीपों से जगमगाया क्षेत्र

बालाजी महाराज मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया दीप प्रज्वलन, पंचायत के कई स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम पंचायत बांकेगंज ग्रंट नंबर-10 में विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम पंचायत की महिला प्रधान श्रीमती विजयलक्ष्मी के सानिध्य में बांकेगंज स्थित प्रमुख बालाजी महाराज हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान ग्रामीणों, पत्रकार साथियों तथा शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के जन्मदिन को समर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किए गए।

ग्राम पंचायत बांकेगंज ग्रंट नंबर-10 में विभिन्न स्थानों पर कुल 350 दीप प्रज्वलित किए गए। इसके अलावा राजकीय कृषि बीज भंडार में भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं खंड विकास अधिकारी कार्यालय, बांकेगंज में भी दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

रिपोर्टर — रामनिवास गुप्ता
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

यूपी पुलिस में महिलाओं की भागीदारी में ऐतिहासिक वृद्धि, इस वर्ष के अंत तक संख्या पहुंचेगी 50,000: सीएम योगी
Kheri21 Sep

यूपी पुलिस में महिलाओं की भागीदारी में ऐतिहासिक वृद्धि, इस वर्ष के अंत तक संख्या पहुंचेगी 50,000: सीएम योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को…

पूरी खबर पढ़ें →
फरीदाबाद : ‘साहब… अब तो जिंदा मान लो’, सरकारी रिकॉर्ड में 80 साल के बुजुर्ग को मृत बताया, पेंशन बंद होने के बाद खुला मामला
Kurukshetra21 Sep

फरीदाबाद : ‘साहब… अब तो जिंदा मान लो’, सरकारी रिकॉर्ड में 80 साल के बुजुर्ग को मृत बताया, पेंशन बंद होने के बाद खुला मामला

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana फरीदाबाद में सरकारी रिकॉर्ड की बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। 80 वर्षीय…

पूरी खबर पढ़ें →
तरवां में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने उठाए सवाल
Azamgarh21 Sep

तरवां में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने उठाए सवाल

आजमगढ़। जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के उचहुआ गांव में शनिवार रात 22 वर्षीय विवाहिता अंजली की संदिग्ध…

गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!