Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत लाखों दीप जलाए गए

18 Sep 2026, 10:21 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत लाखों दीप जलाए गए - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

लाखों दीपों से गूंजा ‘आशीर्वाद का दीया’, सीएम योगी ने दीप जलाकर पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

लखनऊ
रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत लाखों दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों और देश के विकास की यात्रा से जुड़ने का आह्वान किया गया।
राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
इस मौके पर प्रदेशभर में बड़ी संख्या में लोगों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रकट कीं। लाखों दीपों की रोशनी के बीच प्रधानमंत्री के जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में देश के विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया।
‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के माध्यम से लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों के साथ जुड़ने और राष्ट्र निर्माण की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम ने राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में उत्सव और उल्लास का माहौल बना दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बस्ती/यूपी कलवारी-टांडा पुल से युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटे स्थानीय गोताखोर !
Basti18 Sep

बस्ती/यूपी कलवारी-टांडा पुल से युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटे स्थानीय गोताखोर !

कलवारी, बस्ती। कलवारी-टांडा पुल से गुरुवार को एक 18 वर्षीय युवक ने अचानक सरयू नदी में छलांग लगा…

पूरी खबर पढ़ें →
कप्तानगंज में दिनदहाड़े चाकूबाजी, दुकानदार पिता-पुत्र घायल
Basti18 Sep

कप्तानगंज में दिनदहाड़े चाकूबाजी, दुकानदार पिता-पुत्र घायल

कप्तानगंज/बस्ती। कस्बे के आदिशक्ति नगर वार्ड में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने दुकानदार…

पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश कानपुर नगर थाना चकेरी जगाई गुड बिल्डिंग के राजा श्री गणेश महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है
Kanpur Nagar18 Sep

उत्तर प्रदेश कानपुर नगर थाना चकेरी जगाई गुड बिल्डिंग के राजा श्री गणेश महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है

नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र की रिपोर्ट जैसा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!