Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

महराजगंज नौतनवां में डीसीएम से 70 गत्तों में अवैध विस्फोटक व आतिशबाजी बरामद

18 Sep 2026, 10:39 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

FB IMG 1789708083414

 

महराजगंज नौतनवां में डीसीएम से 70 गत्तों में अवैध विस्फोटक व आतिशबाजी बरामद, दो गिरफ्तार

महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में थाना नौतनवां पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थों एवं आतिशबाजी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 70 गत्तों में विभिन्न प्रकार के अवैध विस्फोटक पदार्थ व आतिशबाजी के पटाखे बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद पटाखों में चकरी, सुतली बम, छुरछुरी, स्काई बम, फुलझरी आदि शामिल हैं।

दिनांक 17.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना नौतनवां पुलिस द्वारा कस्बा नौतनवां के वार्ड नं0 10 शास्त्रीनगर स्थित गायत्री मंदिर के पास डीसीएम वाहन संख्या UP53HT1335 की जांच की गई। वाहन से 70 गत्तों में रखे विभिन्न प्रकार के अवैध विस्फोटक पदार्थ एवं आतिशबाजी बरामद हुई।

मौके से गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राकेश दूबे पुत्र सुरेन्द्र दूबे, निवासी दुबौली, पोस्ट महेन, थाना मदनपुर, जनपद देवरिया, उम्र करीब 55 वर्ष एवं कन्हैया पुत्र योगेन्द्र प्रसाद, निवासी गजरही, थाना नौतनवां, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 42 वर्ष के रूप में हुई।

इस संबंध में थाना नौतनवां पर मु0अ0सं0 182/2026, धारा 5/9(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी:-
70 गत्तों में विभिन्न प्रकार के अवैध विस्फोटक पदार्थ एवं आतिशबाजी के पटाखे
01 डीसीएम वाहन संख्या UP53HT1335

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बस्ती/यूपी कलवारी-टांडा पुल से युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटे स्थानीय गोताखोर !
Basti18 Sep

बस्ती/यूपी कलवारी-टांडा पुल से युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटे स्थानीय गोताखोर !

कलवारी, बस्ती। कलवारी-टांडा पुल से गुरुवार को एक 18 वर्षीय युवक ने अचानक सरयू नदी में छलांग लगा…

पूरी खबर पढ़ें →
कप्तानगंज में दिनदहाड़े चाकूबाजी, दुकानदार पिता-पुत्र घायल
Basti18 Sep

कप्तानगंज में दिनदहाड़े चाकूबाजी, दुकानदार पिता-पुत्र घायल

कप्तानगंज/बस्ती। कस्बे के आदिशक्ति नगर वार्ड में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने दुकानदार…

पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश कानपुर नगर थाना चकेरी जगाई गुड बिल्डिंग के राजा श्री गणेश महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है
Kanpur Nagar18 Sep

उत्तर प्रदेश कानपुर नगर थाना चकेरी जगाई गुड बिल्डिंग के राजा श्री गणेश महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है

नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र की रिपोर्ट जैसा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!