Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

चंद्रपुरा डी वी सी कॉलोनी के पश्चिम पल्ली इलाके मै घर में घुसकर पति-पत्नी की गोली मारकर ह’त्या, बेटा गंभीर रूप से घायल

18 Sep 2026, 02:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
चंद्रपुरा डी वी सी कॉलोनी के पश्चिम पल्ली इलाके मै घर में घुसकर पति-पत्नी की गोली मारकर ह'त्या, बेटा गंभीर रूप से घायल - धनबाद, झारखंड

चंद्रपुराv: डीवीसी कॉलोनी के पश्चिम पल्ली इलाके में गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे हुई गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। एच-टाइप क्वार्टर में घर के अंदर मौजूद एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, नरेश कुमार सिन्हा (65) अपनी पत्नी और बेटे रोहित के साथ घर में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही हमलावरों ने कथित तौर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना के वक्त इलाके में मूसलाधार बारिश हो रही थी। गोली लगने से नरेश कुमार सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी को गंभीर हालत में डीवीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं बेटे रोहित के सिर में गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरेश कुमार सिन्हा मूल रूप से गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के बकरौल गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वह लंबे समय से चंद्रपुरा में रह रहे थे। बताया गया है कि उन्होंने इंडोर कंपनी में काम किया था और सेवानिवृत्त हो चुके थे। चंद्रपुरा के रटारी में उनका मकान भी बन रहा था।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दोनों मृतकों के शव डीवीसी अस्पताल की मर्चरी में रखे गए हैं। वारदात के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फायरिंग की इस घटना के पीछे पेशेवर हमलावरों की भूमिका की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान तथा घटना के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर एक ही खिड़की होने से टिकट मिलने में यात्रियों को झेलनी पड़ रहीबड़ी परेशानी
Bahraich18 Sep

रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर एक ही खिड़की होने से टिकट मिलने में यात्रियों को झेलनी पड़ रहीबड़ी परेशानी

*नौचंदी जुमेरात पर नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़* *टिकट के लिए मची अफरातफरी* *दूसरी…

पूरी खबर पढ़ें →
पचपेड़ी के रहने वाले एक युवक की चंद्रपुर के पास नदी में मिली लाश; घटना की जांच में पुलिस जुटी पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर के तीन युवकों के बलौदा बाजार जिले के ग्राम पंडरिया म
पैकोलिया डाकघर में महिला ने एसडीआई पर लगाए गंभीर आरोपअभद्रता और 30 हजार रुपये मांगने का आरोप, उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने का दावा
.बस्ती/यूपी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत
Bareilly18 Sep

.बस्ती/यूपी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत

परिवार का इकलौता कमाने वाला था पंकज, पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बस्ती। जिले के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!