Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

सस्ती फॉर्च्यूनर दिलाने के बहाने साढे चार लाख रुपए के लूट करने वाला 8 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

18 Sep 2026, 06:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सस्ती फॉर्च्यूनर दिलाने के बहाने साढे चार लाख रुपए के लूट करने वाला 8 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार - नूँह, हरियाणा

सस्ती फॉर्च्यूनर दिलाने के बहाने 4.30 लाख रुपये की लूट करने वाला 8 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार।

नूंह। नूंह के थाना रोजकामेव क्षेत्र में वर्ष 2018 में हुई लूट की एक वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब आठ वर्षों से फरार चल रहे और न्यायालय द्वारा उद्घोषित आरोपी सेकुल पुत्र फजरु निवासी गांव भीलमका थाना डीग जिला डीग राजस्थान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय की अनुमति के बाद प्रोडक्शन वारंट पर शामिल तफ्तीश कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश कर 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला 5 जनवरी 2018 को दर्ज हुआ था। कर्नाटक निवासी मोहम्मद असरफ ने शिकायत दी थी कि उसके पास एक फोन कॉल आई, जिसमें फॉर्च्यूनर गाड़ी को मात्र सात लाख रुपये में बेचने का प्रस्ताव दिया गया। गाड़ी खरीदने के लिए वह अपने साथी के साथ दिल्ली पहुंचा, जहां से आरोपियों ने उन्हें अपने साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाकर फिरोजपुर झिरका की ओर ले जाने का बहाना बनाया। रास्ते में सोहना क्षेत्र के निकट आरोपियों ने वाहन रोक लिया, जहां पहले से मौजूद अन्य साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता से लगभग 4 लाख 30 हजार रुपये से भरा बैग और उसके साथी का मोबाइल फोन छीन लिया तथा मौके से फरार हो गए। मामलें की जांच के दौरान पुलिस ने साइबर सेल की सहायता से वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन और मोबाइल नंबरों की जांच की। जांच में मुस्तकीम, शमशेर उर्फ दलशेर, राशिद, तैय्यब, मकसूद और सेकुल सहित कई आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने पहले मुस्तकीम और शमशेर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की रकम का कुछ हिस्सा और अन्य साक्ष्य बरामद किए थे। इसके बाद आरोपियों के मोबाइल फोन और लोकेशन आदि के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।
जांच में यह भी सामने आया कि शिकायतकर्ता से लूटा गया मोबाइल फोन बाद में विभिन्न व्यक्तियों के पास प्रयोग किया गया था। पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि उक्त मोबाइल फोन सेकुल द्वारा बेचा गया था और बाद में वापस भी लिया गया था। इसी आधार पर सेकुल की संलिप्तता की पुष्टि हुई। मामलें में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कई बार गिरफ्तारी वारंट और उद्घोषणा की कार्रवाई की गई थी तथा न्यायालय ने उन्हें पीओ घोषित किया था । आरोपी सेकुल लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता रहा, लेकिन नूंह पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध से संबंधित जानकारी दी तथा घटना स्थल की निशानदेही भी कराई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चरित्र संदेह में उजड़ा पूरा परिवार: पति ने पत्नी और तीन मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काट डाला
Sagar19 Sep

चरित्र संदेह में उजड़ा पूरा परिवार: पति ने पत्नी और तीन मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काट डाला

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुरा…

पूरी खबर पढ़ें →
सागर गोल्ड नाम की नकली अमानक शराब का निर्माण कर विक्रय करने वाले अन्तराज्यीय संगठित गिरोह का किया पर्दाफाश
Sagar19 Sep

सागर गोल्ड नाम की नकली अमानक शराब का निर्माण कर विक्रय करने वाले अन्तराज्यीय संगठित गिरोह का किया पर्दाफाश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा नकली शराब की बोतल बनाने में…

पूरी खबर पढ़ें →
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Mahrajganj19 Sep

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा श्यामदेउरवा पुलिस कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!