Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

रिश्वत लेते पकड़े गए अफसर तो नहीं होगी उसी जिले में दोबारा तैनाती, हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ  ACB की बड़ी पहल

19 Sep 2026, 10:38 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रिश्वत लेते पकड़े गए अफसर तो नहीं होगी उसी जिले में दोबारा तैनाती, हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ  ACB की बड़ी पहल - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) ने महत्वपूर्ण पहल की है। ए.सी.बी. प्रमुख अरशिंदर सिंह चावला ने बताया कि रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में उसी जिले में दोबारा पोस्टिंग न देने के संबंध में सभी संबंधित सरकारी विभागों को पत्र लिखा गया है।

यह निर्णय ए. सी. बी. की हाई पावर कमेटी में विचार-विमर्श के बाद लिया गया है और इसे जल्द लागू किया जाएगा। चावला ने कहा कि कई बार ऐसा देखने में आया कि किसी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई होने के कुछ समय पश्चात उसकी दोबारा उसी जिले में पोस्टिंग हो जाती थी।

ए.सी.बी. प्रमुख ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से अब तक 21 मामलों में 23 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न न्यायालयों द्वारा कठोर सजा सुनाई गई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में केवल गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रहती, बल्कि ए.सी.बी. द्वारा मामलों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाते हुए दोषियों को न्यायालय से सजा दिलाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*कोतवाली श्यामपुर* *चैकिंग के दौरान शराब पीकर कार चलाता मिला वाहन चालक*
Haridwar19 Sep

*कोतवाली श्यामपुर* *चैकिंग के दौरान शराब पीकर कार चलाता मिला वाहन चालक*

*कोतवाली श्यामपुर* *चैकिंग के दौरान शराब पीकर कार चलाता मिला वाहन चालक* *आरोपी चालक को हिरासत में लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना हेतु विद्युत विभाग के द्वारा कैंप सेवा सेतु के अंतर्गत चंदौती और बोधगया ब्लॉक में तीसरा दिन लगाया गया l
Gaya19 Sep

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना हेतु विद्युत विभाग के द्वारा कैंप सेवा सेतु के अंतर्गत चंदौती और बोधगया ब्लॉक में तीसरा दिन लगाया गया l

दिनांक 17.09.2026 से 17.10.2026 तक सेवा सेतु के अंतर्गत चंदौती और बोधगया ब्लॉक कैंपस में प्रधानमंत्री सूर्याघर मुफ्त…

पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी की बेटी तान्या छावल ने दिल्ली विश्वविद्यालय में गाड़े सफलता के झंडे रेवाड़ी। “हमारी बेटियां बेटों से कम नहीं” की कहावत को चरितार्थ करते हुए रेवाड़ी जिले की ग्रिवेन्स कमेटी
रेवाड़ी की बेटी तान्या छावल ने दिल्ली विश्वविद्यालय में गाड़े सफलता के झंडे रेवाड़ी। “हमारी बेटियां बेटों से कम नहीं” की कहावत को चरितार्थ करते हुए रेवाड़ी जिले की ग्रिवेन्स कमेटी
गडचिरौली-चामोर्शी नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला: शिवणी के पास बस का स्टीयरिंग लॉक होने से बस पलटी, 60 यात्री घायल
Gadchiroli19 Sep

गडचिरौली-चामोर्शी नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला: शिवणी के पास बस का स्टीयरिंग लॉक होने से बस पलटी, 60 यात्री घायल

गडचिरौली से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट गडचिरौली-चामोर्शी राष्ट्रीय महामार्ग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!