Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

आदतन अपराधी की मां का शस्त्र लाइसेंस निरस्त, 315 बोर राइफल जब्त करने का आदेश

19 Sep 2026, 12:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आदतन अपराधी की मां का शस्त्र लाइसेंस निरस्त, 315 बोर राइफल जब्त करने का आदेश - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर बण्डा थाना क्षेत्र की निवासी शीलादेवी लोधी का शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। साथ ही बण्डा थाना प्रभारी को लाइसेंस में दर्ज 315 बोर राइफल को तत्काल थाने में जमा कराने का आदेश जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि,पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार, बण्डा निवासी आरोपी मनीष लोधी उर्फ यशवंत (पिता कोमल लोधी) एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध आबकारी एक्ट, मारपीट, गाली-गलौज, अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट के तहत कुल 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। हाल ही में उसके खिलाफ जहरीली शराब के निर्माण एवं विक्रय के गंभीर अपराध में मामला दर्ज किया गया था, जिसके सेवन से कई लोगों की मृत्यु हुई है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी मनीष लोधी अपनी मां शीलादेवी के नाम पर दर्ज शस्त्र लाइसेंस (क्रमांक 94/2023) का दुरुपयोग कर आम जनता को डराता-धमकाता था और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। जवाब संतोषजनक न मिलने पर कार्रवाई,मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लाइसेंसधारक शीलादेवी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

शीलादेवी ने अपने जवाब में कहा कि उनका पुत्र उनसे अलग रहता है और लाइसेंस का कोई दुरुपयोग नहीं हुआ है। हालांकि, प्रस्तुत तथ्यों, पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट और आपराधिक इतिहास का अवलोकन करने के बाद कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने जवाब को असंतोषजनक पाया।

भविष्य में शस्त्र के दुरुपयोग की संभावना और लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन के आधार पर आयुध अधिनियम 1959 के प्रावधानों के तहत उक्त कार्रवाई की

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहे पर गुरुवार रात गोली लगने से घायल युवक की बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में उपचार के दौरान हुई मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में केन नदी में उतराता मिला बैंक कर्मी राजू पाल का शव,हत्या की आशंका
Sagar19 Sep

संदिग्ध परिस्थितियों में केन नदी में उतराता मिला बैंक कर्मी राजू पाल का शव,हत्या की आशंका

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत केन नदी के खाड़…

पूरी खबर पढ़ें →
बच्चियों की कुशलक्षेम जानने बीएमसी पहुंचे विधायक लारिया
Sagar19 Sep

बच्चियों की कुशलक्षेम जानने बीएमसी पहुंचे विधायक लारिया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र के आमाखुर्द विद्यालय में अध्ययनरत…

पूरी खबर पढ़ें →
🚨*बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़* 🚨 *3 महीने से नहीं बदला जर्जर बिजली खंभा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा!* *वार्ड नंबर 9 के डाफलियन मोहल्ले में बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल*
🚨*बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़* 🚨 *3 महीने से नहीं बदला जर्जर बिजली खंभा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा!* *वार्ड नंबर 9 के डाफलियन मोहल्ले में बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल*
error: Content is protected !!