पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहे पर गुरुवार रात गोली लगने से घायल युवक की बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में उपचार के दौरान हुई मौत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


समरधीरा चौराहे पर युवक को लगी गोली, इलाज के दौरान मौत; अवैध पिस्तौल से हादसे की आशंका
महराजगंज।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहे पर गुरुवार रात गोली लगने से घायल युवक की बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला अवैध पिस्तौल से लापरवाही पूर्वक गोली चलने का सामने आया है।
पुलिस को 17 सितंबर की रात करीब 8:40 बजे सूचना मिली थी कि समरधीरा चौराहे पर जीशान नामक युवक को गोली लगी है। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
पुलिस की जांच के मुताबिक घटना के समय जीशान अपने तीन दोस्तों के साथ चौराहे स्थित अंडे की दुकान पर बैठा था। जीशान के पास एक अवैध पि#स्तौल और कारतूस मौजूद था। पुलिस का कहना है कि हथियार के साथ लापरवाही से किए जा रहे व्यवहार के दौरान अचानक गोली चल गई, जो जीशान को लग गई।
देर रात उपचार के दौरान जीशान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के समय मौके पर मौजूद तीनों दोस्तों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत केन नदी के खाड़…
पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर कानपुर में सेवा, संकल्प और जनभागीदारी…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के पट्टी मौढ़ा में प्रसिद्ध श्री जहारवीर नवमी के दो दिवसीय 87वें वार्षिकोत्सव एवं मेले का…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ —इंदौर से जिला रिपोर्टर, इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र से जुड़े एक जालसाजी के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकांठ थाना क्षेत्र के कस्बा उमरी कलां के मोहल्ला जुम्मे का बाजार में शुक्रवार को मामूली बात को…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में श्री गणेश महोत्सव के समापन अवसर पर नगर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की विसर्जन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।