Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahoba

थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने मानसिक रूप से अस्वस्थ गुमशुदा को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

19 Sep 2026, 12:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने मानसिक रूप से अस्वस्थ गुमशुदा को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द - MAHOBA, उत्तर प्रदेश

थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने मानसिक रूप से अस्वस्थ गुमशुदा को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

#महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर रविकान्त गोंड के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर महोबा बीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। दिनांक 16.09.2026 को वादी संतोष कुमार राजपूत पुत्र कामता प्रसाद निवासी पलका थाना कोतवाली नगर महोबा द्वारा अपने चचेरे भाई पुष्पेन्द्र राजपूत पुत्र कालका राजपूत उम्र करीब 30 वर्ष निवासी पलका थाना कोतवाली नगर महोबा के दिनांक 13.09.2026 को समय करीब 10:00 बजे कहीं गुम हो जाने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर दी गयी थी,जिसके आधार पर गुमशुदगी संख्या 53/2026 पंजीकृत की गयी थी। गुमशुदा पुष्पेन्द्र राजपूत की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा युवक की सकुशल बरामदगी हेतु निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में आज उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा हमराह पुलिस बल के साथ सूपा मंडी के पास कुलपहाड़ रोड महोबा से गुमशुदा पुष्पेन्द्र राजपूत को सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए गुमशुदा युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर सकुशल एवं ससम्मान रुखसत किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

डीप सी और ACCESS PASS धारक मछुआरों को प्रोत्साहित करने के लिए गांधीनगर में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन
Gandhinagar19 Sep

डीप सी और ACCESS PASS धारक मछुआरों को प्रोत्साहित करने के लिए गांधीनगर में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग द्वारा डीप सी और ACCESS PASS धारक मछुआरों को प्रोत्साहित करने संवाद…

पूरी खबर पढ़ें →
विधायकों की सुरक्षा व्यवस्था पर RTI कार्यकर्ता ने उठाए सवाल, एसपी को सौंपा शिकायत पत्र
Sagar19 Sep

विधायकों की सुरक्षा व्यवस्था पर RTI कार्यकर्ता ने उठाए सवाल, एसपी को सौंपा शिकायत पत्र

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर जिले में राजनगर और बिजावर विधायकों की…

पूरी खबर पढ़ें →
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहे पर गुरुवार रात गोली लगने से घायल युवक की बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में उपचार के दौरान हुई मौत
नागपुर शहर का बहुप्रतीक्षित इंदौरा दिगोरी फ्लाई ओवर आज लोकार्पित हो रहा है
Nagpur19 Sep

नागपुर शहर का बहुप्रतीक्षित इंदौरा दिगोरी फ्लाई ओवर आज लोकार्पित हो रहा है

शहर का बहुप्रतीक्षित इंदौरा दिगोरी फ्लाई ओवर आज लोकार्पित हो रहा है जिसे नितिन गडकरी जी द्वारा अक्टूबर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!