Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

बीमा रक्षा टर्म प्लान व बीमा प्लैटिनम योजना की जानकारी देकर अभिकर्ताओं को लक्ष्य पूरा करने के लिए किया प्रेरित

19 Sep 2026, 12:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बीमा रक्षा टर्म प्लान व बीमा प्लैटिनम योजना की जानकारी देकर अभिकर्ताओं को लक्ष्य पूरा करने के लिए किया प्रेरित - KHERI, उत्तर प्रदेश

गोला गोकर्णनाथ। नगर के ज्वाला रेस्टोरेंट में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की अभिकर्ता गोष्ठी का आयोजन विकास वाहिनी के मुखिया श्री अंजनी कुमार सिंह तोमर की टीम के साथ किया गया। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक श्री अजय कुमार एवं सहायक शाखा प्रबंधक श्री विश्व प्रताप सिंह की उपस्थिति रही।

गोष्ठी में 7 सितंबर 2026 को लॉन्च की गई एलआईसी की दो नई योजनाओं—बीमा रक्षा टर्म प्लान तथा गारंटीकृत लाभ वाली बीमा प्लैटिनम योजना—के संबंध में अभिकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गई। योजनाओं की विशेषताओं, ग्राहकों तक उनकी जानकारी पहुंचाने तथा बीमा व्यवसाय को आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

अभिकर्ता साथियों को 30 सितंबर 2026 तक निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विकास वाहिनी के मुखिया श्री अंजनी कुमार सिंह तोमर ने अपनी टीम के अभिकर्ताओं को योजनाओं के संबंध में सही एवं तथ्यपरक मार्गदर्शन देते हुए बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं शाखा प्रबंधक श्री अजय कुमार ने अभिकर्ताओं के साथ मित्रवत माहौल में संवाद करते हुए शाखा स्तर पर आने वाली समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अभिकर्ताओं को शाखा में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। शाखा के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए स्टाफ के साथ भी आवश्यक चर्चा की गई है और आगे भी लगातार समन्वय बनाए रखा जाएगा।

सहायक शाखा प्रबंधक श्री विश्व प्रताप सिंह ने भी अभिकर्ताओं को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

गोष्ठी में श्री द्वारिका प्रसाद, श्री दुष्यंत मिश्रा, श्री अनिल मिश्रा, श्री अनिल मिश्रा, हुकुम लाल, कामता प्रसाद मौर्य, हरेंद्र पाल सिंह, सुनील कुमार मिश्रा, जगदीश प्रसाद वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, शिवम गिरी, प्रमोद कुमार, रोशनी पाल, मुरारी लाल शर्मा सहित दूर-दराज से आए बड़ी संख्या में अभिकर्ता मौजूद रहे।

ड्रा ने बढ़ाई गोष्ठी की रोचकता

गोष्ठी के दौरान अभिकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने के लिए एक रोचक ड्रा का आयोजन भी किया गया। तय किया गया कि सुबह 10 बजे से 10:40 बजे तक पहुंचने वाले अभिकर्ताओं के बीच ड्रा कराया जाएगा। इसमें मुरारी लाल शर्मा विजेता रहे। इस पहल ने गोष्ठी के माहौल को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया। ड्रा की यह रोचक पहल विकास वाहिनी की ओर से की गई, जिसकी अभिकर्ताओं के बीच खूब चर्चा रही।

रिपोर्टर — रामनिवास गुप्ता
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

डीप सी और ACCESS PASS धारक मछुआरों को प्रोत्साहित करने के लिए गांधीनगर में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन
Gandhinagar19 Sep

डीप सी और ACCESS PASS धारक मछुआरों को प्रोत्साहित करने के लिए गांधीनगर में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग द्वारा डीप सी और ACCESS PASS धारक मछुआरों को प्रोत्साहित करने संवाद…

पूरी खबर पढ़ें →
विधायकों की सुरक्षा व्यवस्था पर RTI कार्यकर्ता ने उठाए सवाल, एसपी को सौंपा शिकायत पत्र
Sagar19 Sep

विधायकों की सुरक्षा व्यवस्था पर RTI कार्यकर्ता ने उठाए सवाल, एसपी को सौंपा शिकायत पत्र

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर जिले में राजनगर और बिजावर विधायकों की…

पूरी खबर पढ़ें →
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहे पर गुरुवार रात गोली लगने से घायल युवक की बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में उपचार के दौरान हुई मौत
नागपुर शहर का बहुप्रतीक्षित इंदौरा दिगोरी फ्लाई ओवर आज लोकार्पित हो रहा है
Nagpur19 Sep

नागपुर शहर का बहुप्रतीक्षित इंदौरा दिगोरी फ्लाई ओवर आज लोकार्पित हो रहा है

शहर का बहुप्रतीक्षित इंदौरा दिगोरी फ्लाई ओवर आज लोकार्पित हो रहा है जिसे नितिन गडकरी जी द्वारा अक्टूबर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!