गृहरक्षकों के आश्रितों को बड़ी राहत, 6 अनुकंपा प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कैमूर में अनुकंपा के आधार पर 6 गृहरक्षकों के आश्रितों के चयन को मिली मंजूरी
आज दिनांक 19.09.2026 को बिहार गृह रक्षा वाहिनी, कैमूर (भभुआ) के मृत एवं अपंग गृहरक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियोजन प्रदान करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में गठित त्रिसदस्यीय समिति द्वारा संपन्न हुई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक (कैमूर), वरीय जिला समादेष्टा (कैमूर) तथा जिला कल्याण पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
समिति के समक्ष कुल 07 (सात) आवेदन विचारार्थ प्रस्तुत किए गए थे। गहन समीक्षा के उपरांत समिति ने निम्नलिखित निर्णय लिए:
06 मृत/अपंग गृहरक्षकों के आश्रितों के अनुकंपा प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृत करते हुए उन्हें गृहरक्षक के पद पर चयन करने का निर्णय लिया गया।
01 मृत गृहरक्षक के आश्रित की शारीरिक ऊंचाई (लंबाई) में नियमानुसार छूट (क्षांत) प्रदान करने हेतु समिति द्वारा अनुशंसा की गई।
जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से लिए गए इस निर्णय से संबंधित आश्रित परिवारों को संबल और राहत प्राप्त होगी।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भेरुंदा। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत आज पंचायत समिति भेरुंदा में विशेष शिविर का आयोजन…
पूरी खबर पढ़ें →
भेरुंदा। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत आज पंचायत समिति भेरुंदा में विशेष शिविर का आयोजन…
पूरी खबर पढ़ें →
महोबा पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस मुठभेड़ में वाहन चोर गिरोह के दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 01…
पूरी खबर पढ़ें →
चैनपुर में मैजिक वाहन से क्रूरता पूर्वक ले जाए जा रहे 3 मवेशी बरामद, तीन पशु तस्कर गिरफ्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर। धरकास मोखा। गुजरात भुज। कच्छ कलेक्टर श्री अनिल राणावसिया की अध्यक्षता में आज भुज कलेक्टर कार्यालय में…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : नगर निगम महापौर चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी राजेंद्र…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।