Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagaur

विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत भेरुंदा पंचायत समिति में शिविर आयोजित

19 Sep 2026, 07:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत भेरुंदा पंचायत समिति में शिविर आयोजित - NAGAUR, राजस्थान

भेरुंदा। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत आज पंचायत समिति भेरुंदा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और आमजन को सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी दी गई। शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने, आवेदन एवं दस्तावेज संबंधी समस्याओं के समाधान तथा विभिन्न विभागों की सेवाएं मौके पर उपलब्ध कराने का कार्य किया गया।

ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अभियान के तहत विकास अधिकारी सीमा गौड़, सहायक विकास अधिकारी नन्द किशोर टाक, राजस्व निरीक्षक छोटाराम गोदारा, वरिष्ठ सहायक स्वरूप राम गढ़वाल, कनिष्ठ सहायक अशोक पाराशर एवं ओमसिंह, राजीविका योजना संबंधी कार्य के लिए कपिल जांगिड़, वन विभाग से यशोदा चौधरी, BCMO डॉ.

राजेंद्र चौधरी, सहायक लेखाधिकारी महेन्द्र, कैलाश बोराणिया, , सूचना सहायक आनंद कुमार, कनिष्ठ अभियंता सतपाल चौधरी, डेटा एंट्री ऑपरेटर ओम टेलर, रिछपाल सारण तथा लेखा सहायक कैलाश चन्द सहित विभिन्न कार्मिकों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई तथा पात्र लोगों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने के लिए प्रेरित किया।

अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना और ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराना है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लाम्पोलाई में 70वीं जिला स्तरीय मलखंभ खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन, 20 सितंबर को उद्घाटन
Nagaur19 Sep

लाम्पोलाई में 70वीं जिला स्तरीय मलखंभ खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन, 20 सितंबर को उद्घाटन

लाम्पोलाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाम्पोलाई में 70वीं जिला स्तरीय मलखंभ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता…

पूरी खबर पढ़ें →
गृहरक्षकों के आश्रितों को बड़ी राहत, 6 अनुकंपा प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत
Kaimur (Bhabua)19 Sep

गृहरक्षकों के आश्रितों को बड़ी राहत, 6 अनुकंपा प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत

कैमूर में अनुकंपा के आधार पर 6 गृहरक्षकों के आश्रितों के चयन को मिली मंजूरी आज दिनांक 19.09.2026…

पूरी खबर पढ़ें →
कच्छ कलेक्टर अनिल राणावसिया की अध्यक्षता में समन्वय सह शिकायत समिति की बैठक जनहित को प्राथमिकता देकर विकास कार्यों में तेजी लाने और जनसमस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश
error: Content is protected !!