Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है

20 Sep 2026, 11:54 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है - नागपूर, महाराष्ट्र

प्रतिवर्ष हिंदी महिना भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि के दिन अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया जाता है। अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु जी के अनंत स्वरूप की पूजा वंदना की जाती है, इस दिन अनंत सूत्र भी बांधनें की परंपरा रही है, भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि अनंत चतुर्दशी के दिन ,दस दिनों तक चलने वाला श्री गणेशोत्सव भी श्रीगणेश जी की प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो जाता है।पंचांग के अनुसार इस वर्ष 2026 में अनंत चतुर्दशी का यह पावन पर्व शुक्रवार 25 सितंबर को मनाया जायेगा।

अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान श्री हरि विष्णु जी की पूजा आराधना की जाती है, इसके बाद अनंत सूत्र की पूजा करके उसको हाथ में बांधा जाता है। अनंत सूत्र में आमतौर पर चौदह गांठें लगाई जाती है,धार्मिक मान्यतानुसार अनंत सूत्र की इन चौदह गांठों को भगवान श्री विष्णु जी के अनंत स्वरूप से जोड़कर देखा जाता है, भगवान श्री विष्णु जी के पूजा वंदना के बाद पुरूष इस अनंत सूत्र के अपने दाहिने हाथ और महिलाएं अपनें बाएं हाथ की कलाई पर बांधतीं हैं।.हाथ में अनंत सूत्र बांधते समय भगवान श्री हरि विष्णु जी का ध्यान चिंतन किया जाता है, और भक्तजन अपने परिवार की सुख शांति समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य की कामना ईश्वर से करतें हैं।

अनंत सूत्र को केवल एक धागा ही नहीं ,बल्कि इसे भगवान के प्रति श्रद्धा, आस्था के प्रतिक भी माना जाता है अनंत चतुर्दशी का यह पवित्र पावन दिन ईश्वर के भक्तजनों के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण दिन भी होता है, इस दिन श्रीगणेश चतुर्थी के दिन से शूरू होने वाला दस दिवसीय श्री गणेशोत्सव का श्री गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन भी होता है । इस दिन भक्तजन श्रद्धापूर्वक शोभायात्रा निकालकर गणपति बप्पा को विदाई देतें हैं, और पूरे विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन पवित्र जलाशयों, नदी तालाबों में किया करतें हैं, और बप्पा जी अगले वर्ष फिर से आने की प्रार्थना करतें हैं।

हमारा भारत देश विविधता और अपार सांस्कृतिक समृद्धि वाला देश है। यहां पर.मनाए जानें वाले पर्व त्योहार, धार्मिक होने के साथ साथ ही आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता वाले त्योहारों में व्यक्त किया जाता है।

भारत में उत्साह पूर्वक धूमधाम से मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों मे से एक है अनंत चतुर्दशी त्योहार, और यह.त्योहार दस दिनों तक चलने वाले श्री गणेशोत्सव के समापन का प्रतीक भी है। अनंत चतुर्दशी पर हर भक्तजन का दिल थोड़ा भारी हो जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान श्री गणेश जी के हमसे दूर जाने का एक उदासीन, भावनात्मक लगाव का एहसास भी होता है।.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur20 Sep

01 अक्टूबर से सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी कर दिया गया है

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार पेट्रोलियम मंत्रालय,भारत सरकार ने आगामी 01 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आणि केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी यांच्या हस्ते नागपूर शहरातील इंदोरा चौक ते दिघोरी चौकादरम्यानच्या ‘डॉ. केशव बळीरामपंत हेडगेवार उड्डाणपुला’चे लोकार्पण व
Nagpur19 Sep

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आणि केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी यांच्या हस्ते नागपूर शहरातील इंदोरा चौक ते दिघोरी चौकादरम्यानच्या ‘डॉ. केशव बळीरामपंत हेडगेवार उड्डाणपुला’चे लोकार्पण व

🔸 मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आणि केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी यांच्या हस्ते नागपूर शहरातील इंदोरा चौक ते दिघोरी चौकादरम्यानच्या…

‘ अमृत -2 ‘अंतर्गत सर्व कामे मार्चअखेर पूर्ण करा* – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पोहरा नदी पुनरुज्जीवनासह विविध कामांचा आढावा
Nagpur19 Sep

‘ अमृत -2 ‘अंतर्गत सर्व कामे मार्चअखेर पूर्ण करा* – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पोहरा नदी पुनरुज्जीवनासह विविध कामांचा आढावा

' अमृत -2 'अंतर्गत सर्व कामे मार्चअखेर पूर्ण करा* - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पोहरा नदी पुनरुज्जीवनासह विविध कामांचा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!