रिटायरमेंट कर्मचारी संघ हरियाणा खंड तावडू की बैठक आयोजित

रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा खंड तावडू की बैठक आयोजित, 29-30 सितंबर के धरने की तैयारी पर हुई चर्चा।
मॉडल संस्कृति स्कूल लखपत चौक में मूलचंद तोमर की अध्यक्षता में हुई मीटिंग, 15 साथियों ने धरने पर बैठने के लिए दिए नाम।
तावडू। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा खंड तावडू (नूंह) की मीटिंग रविवार को खंड प्रधान मूलचंद तोमर की अध्यक्षता में मॉडल संस्कृति स्कूल लखपत चौक तावडू में हुई। इस मीटिंग में पर्यवेक्षक के रूप में राज्य संगठन सचिव कमल सिंह सहरावत और जिला प्रधान फरियाद मोहम्मद ने विशेष रूप से भाग लिया।
जिला प्रधान फरियाद मोहम्मद ने बताया कि 12 सितंबर को जिला मीटिंग में बताया गया था कि अपनी मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा 29 और 30 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे का धरना देगा। उसी की तैयारी के लिए खंड स्तर पर मीटिंग की जा रही है, ताकि सभी खंडों की अच्छी भागीदारी रहे।
रविवार की मीटिंग में 15 साथियों ने अपनी इच्छा से धरने पर बैठने के लिए अपने-अपने नाम लिखवाए। उनके नामों की सूची खंड प्रधान ने जिला प्रधान फरियाद मोहम्मद को दे दी है। शनिवार को खंड नगीना और फिरोजपुर झिरका की मीटिंग हुई थी, इन खंडों से भी धरने पर बैठने के लिए 24 नाम जिला प्रधान के पास आ चुके हैं। इसकी तैयारी के लिए आगामी 23 और 27 सितंबर को सभी खंडों का जिला कमेटी दौरा करेगी। इस मीटिंग में सदस्यता अभियान पर विशेष जोर दिया गया और सम्मान समारोह की समीक्षा की गई। समारोह की मीटिंग में सभी ने प्रशंसा की। मीटिंग में काफी संख्या में रिटायर्ड कर्मचारी पहुंचे, जिनमें मुख्य रूप से सुगन चंद, दाऊ दयाल सिंगला, अजीत सिंह, मुकेश शास्त्री, मामुन रसीद, रामचंद्र सरपंच, रामकरण, धर्म सिंह, रामकिशन, रतन लाल, सुरजन, जागे राम आदि उपस्थित थे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







