सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कारागार नूह में योग एवं आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कारागार नूंह में योग एवं ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित
नूंह, 20 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कारागार नूंह में विभिन्न विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं कारागार, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा के निर्देशानुसार तथा महानिदेशक कारागार, हरियाणा अरशिंदर सिंह चावला की अध्यक्षता में आयोजित किए गए। जिला कारागार नूंह में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कारागार अधीक्षक बिमला देवी ने की। कार्यक्रम के प्रातःकालीन सत्र में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जेल के उप-अधीक्षकों, अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बंदियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। पतंजलि योगपीठ, सोनीपत के योग प्रशिक्षकों के सहयोग से आयोजित योग सत्र में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं आत्म-सुधार का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिला कारागार नूंह की अधीक्षक बिमला देवी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, अनुशासन एवं सकारात्मक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से बंदियों को अपने जीवन एवं विचारों में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा मिलती है।
सायंकालीन सत्र में ‘आशीर्वाद का दीया—एक दीया, एक आशीर्वाद’ कार्यक्रम के तहत लगभग 7 बजे जेल परिसर में जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना के साथ देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, संकल्प, सकारात्मकता एवं जनकल्याण का संदेश दिया गया तथा ‘सेवा संकल्प अभियान’ की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव दाढ़ी महमूदपुर में बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत का आयोजन किया…
पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा में भाजपा का चुनावी शंखनाद! बूथ मजबूत करने की रणनीति पर मंथन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश फरेंदा…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल के कथित…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS उज्जैन/ उज्जैन में भाजपा के राष्ट्रीय…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * रजाखेड़ी बजरिया स्थित विधायक कार्यालय में नरयावली विधायक…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रकाशनार्थ* *जादवपुर में गेरुआ हाहाकार से शाकाहार तक बहाने तलाशता कुनबा* *(आलेख : बादल सरोज)* उधर दुनिया के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।