Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण

20 Sep 2026, 11:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा दिनांक 20 सितंबर 2026 को जोधपुर रामद्वारा में महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया। सतगुरु स्वामी श्री सुंदर दास जी महाराज के आदेश एवं कृपा स्वरूप आयोजित इस सेमिनार में 200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सेमिनार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास का संचार करना तथा उन्हें मानसिक एवं शारीरिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने तथा सजग एवं सतर्क रहने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई।

सहायक उप निरीक्षक श्रीमती शारदा पूनिया ने आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर एवं व्यावहारिक तकनीकों के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ संभावित संकट का सामना करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, सहायक उप निरीक्षक श्री रामचंद्र देवासी, प्रभारी पुलिस मीडिया सेल, ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग, साइबर सतर्कता एवं सोशल मीडिया हैंडलिंग में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जानकारी प्रदान की।

उन्होंने महिलाओं को सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने में सावधानी बरतने तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया। सेमिनार के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा, आत्मविश्वास तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के कार्यकर्ता श्रीमती राधा वेद एवं श्री राम प्रताप अग्रवाल ने पुलिस आयुक्तालय जोधपुर एवं महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र की महिला मास्टर ट्रेनर का धन्यवाद ज्ञापित किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Jodhpur20 Sep

हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…

पूरी खबर पढ़ें →
कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार
Jodhpur (Gramin)20 Sep

कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार

जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा गांधी मैदान, गया का निरीक्षण किया गया l
Gaya20 Sep

मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा गांधी मैदान, गया का निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 20.09.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा गांधी…

पूरी खबर पढ़ें →
उप विकास आयुक्त ने किया पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र का भ्रमण
Dhanbad20 Sep

उप विकास आयुक्त ने किया पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र का भ्रमण

जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 श्रेणियों के रिक्त पदों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhansi20 Sep

,झांसी में DM गौरांग राठी का एक्शन: हथौड़ा मारकर खुद जांची स्कूल भवन की गुणवत्ता, कमियां मिलने पर दिए सुधार के निर्देश

झांसी में DM गौरांग राठी का एक्शन: हथौड़ा मारकर खुद जांची स्कूल भवन की गुणवत्ता, कमियां मिलने पर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!