Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

भैंसा-जलंधर में आकाश सिंह राजपूत ने छात्र-छात्राओं की चित्रकला प्रतिभा को सराहा, स्मार्ट क्लास का किया शुभारंभ और निशुल्क साइकिलों से बढ़ाया शिक्षा का उत्साह

22 Sep 2026, 03:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भैंसा-जलंधर में आकाश सिंह राजपूत ने छात्र-छात्राओं की चित्रकला प्रतिभा को सराहा, स्मार्ट क्लास का किया शुभारंभ और निशुल्क साइकिलों से बढ़ाया शिक्षा का उत्साह - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा के ग्राम भैंसा एवं जलंधर पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान विद्यालयों में आयोजित चित्रकला गतिविधि में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं प्रतिभा की जमकर सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

चित्रकला कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं और विचारों को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा। आकाश सिंह राजपूत ने बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों को बेहद उत्साह और गर्व के साथ देखा तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी सोच और कल्पनाओं को जाना।

उन्होंने कहा कि बच्चों की चित्रकला केवल रंगों और आकृतियों का मेल नहीं, बल्कि उनके सपनों, भावनाओं और भविष्य की सोच की सुंदर अभिव्यक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि हर बच्चे के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, आवश्यकता है तो उसे पहचानने, प्रोत्साहित करने और उचित अवसर देने की।

आकाश सिंह राजपूत ने कहा आज बच्चों की चित्रकला देखकर मन में गर्व और खुशी का भाव है। इन नन्हे कलाकारों ने अपनी कल्पना और प्रतिभा के माध्यम से जिस खूबसूरती से अपने विचारों को चित्रों में उतारा है, वह वास्तव में सराहनीय है।

इन चित्रों में बच्चों के सपने भी हैं, उनकी सोच भी है और देश के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर भी है। हमारा दायित्व है कि इन प्रतिभाओं को सही मंच और अवसर मिले, ताकि ये बच्चे आगे चलकर अपने सपनों को साकार कर सकें।

ग्राम जलंधर के शासकीय हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। आधुनिक तकनीक से युक्त स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई को अधिक सरल, रोचक और प्रभावी ढंग से समझने का अवसर मिलेगा।

स्मार्ट क्लास के शुभारंभ के अवसर पर आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि आज का दौर तकनीक और ज्ञान का दौर है। हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी आधुनिक शिक्षा के वही अवसर मिलने चाहिए, जो बड़े शहरों के विद्यार्थियों को मिलते हैं।

स्मार्ट क्लास शिक्षा को तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान ग्राम भैंसा एवं जलंधर के दोनों शासकीय हाई स्कूलों में प्रधानमंत्री निशुल्क साइकिल योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया।

साइकिल प्राप्त कर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि साइकिल विद्यार्थियों के लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विद्यालय तक पहुंचने, शिक्षा जारी रखने और अपने सपनों की ओर आगे बढ़ने का माध्यम है।

उन्होंने कहा हमारा संकल्प है कि सुरखी विधानसभा का कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई और अपने सपनों से पीछे न रहे। शिक्षा, आधुनिक तकनीक और प्रतिभा को प्रोत्साहन—इन तीनों को साथ लेकर हम अपने बच्चों के भविष्य को और मजबूत बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

कार्यक्रम के बाद ग्राम जलंधर में आकाश सिंह राजपूत ने युवा शक्ति संगठन के साथियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में संगठन की गतिविधियों को ग्राम स्तर तक और अधिक प्रभावी बनाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षा, प्रतिभा, युवा शक्ति और सेवा के मजबूत समन्वय से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। युवा शक्ति संगठन इसी संकल्प के साथ शिक्षा, प्रतिभा प्रोत्साहन और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

इस अवसर पर निरंजन सिंह जाट, पंचम सिंह यादव, बलराम, मोहन यादव, देशराज यादव, लोकमन लोधी, रामबरण मिश्रा, श्री राम, राजू पटेल, गोपाल, रामराज यादव, चरण सिंह, भगवान दास, प्रदीप, प्रकाश, अभिषेक चौधरी, सुनील यादव, आजाद सिंह, ऋषभ राजपूत, राघवेंद्र सिंह, शुभम यादव, आशीष तिवारी, पवन कुर्मी, विक्रम राजपूत, सोहन साहू, राजकुमार कपूर, सूरज प्रसाद कुर्मी, रामजी कुर्मी, जितेंद्र राजपूत, दीनदयाल पटेरिया, सहित ग्रामवासी, छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शराब पीने का पैसा नहीं देने पर हुई मार पीट पांच आरोपी हुए गिरफतार पहुंचे जेल
Katni22 Sep

शराब पीने का पैसा नहीं देने पर हुई मार पीट पांच आरोपी हुए गिरफतार पहुंचे जेल

कटनी स्लीमनाबाद पुलिसने शराब पीने को पैसे नहीं देने को लेकर हुए मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को…

पूरी खबर पढ़ें →
गुरु के सानिध्य में भावुक हुए शिष्य, बागेश्वर धाम में गूंजा गुरु-शिष्य मिलन का भाव
Sagar22 Sep

गुरु के सानिध्य में भावुक हुए शिष्य, बागेश्वर धाम में गूंजा गुरु-शिष्य मिलन का भाव

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र सिद्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
विघ्नहर्ता गणेश जी की संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुईं श्रीमती रेनू लारिया
Sagar22 Sep

विघ्नहर्ता गणेश जी की संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुईं श्रीमती रेनू लारिया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *लाजपतपुरा वार्ड, सागर में आयोजित विघ्नहर्ता श्री गणेश जी…

पूरी खबर पढ़ें →
MP पुलिस के लिए नई सोशल मीडिया गाइडलाइन-2026 जारी,वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई,ड्यूटी के बाद भी वर्दी में फोटो-वीडियो अपलोड नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी
Sagar22 Sep

MP पुलिस के लिए नई सोशल मीडिया गाइडलाइन-2026 जारी,वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई,ड्यूटी के बाद भी वर्दी में फोटो-वीडियो अपलोड नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल ने म०प्र० पुलिस सोशल…

पूरी खबर पढ़ें →
खेल युवाओं में अनुशासन, एकाग्रता और निर्णय क्षमता विकसित करते हैं – अविराज सिंह
Sagar22 Sep

खेल युवाओं में अनुशासन, एकाग्रता और निर्णय क्षमता विकसित करते हैं – अविराज सिंह

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि खेल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!