Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

जेल से जमानत पर आते ही गाड़ियों की छत पर चढ़कर डीजे के साथ निकाला जुलूस।

22 Sep 2026, 05:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जेल से जमानत पर आते ही गाड़ियों की छत पर चढ़कर डीजे के साथ निकाला जुलूस। - नूँह, हरियाणा

जेल से जमानत पर आते ही गाड़ियों की छत पर चढ़कर डीजे के साथ निकाला जुलूस, मौजूदा सरपंच को दी जान से मारने की धमकी
बिछौर थाना में पूर्व सरपंच समेत 6 नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज, अवैध हथियार लहराने और आतिशबाजी कर दहशत फैलाने का आरोप

नूंह। जिले के बिछौर थाना क्षेत्र के गांव नहेदा में जमानत पर जेल से बाहर आते ही एक पूर्व सरपंच द्वारा अपने समर्थकों के साथ सड़क पर जुलूस निकालकर मौजूदा सरपंच को धमकाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिछौर थाना पुलिस ने 6 नामजद सहित 100-120 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता जुबैर निवासी नहेदा, जो वर्तमान में ग्राम पंचायत नहेदा के सरपंच हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के नसरू पुत्र रहमान ने पंचायत राशि में धोखाधड़ी कर गबन किया था। जिसकी शिकायत उन्होंने बीडीपीओ कार्यालय पुन्हाना में की थी। जांच के बाद थाना बिछौर में मुकदमा दर्ज हुआ था और नसरू को गिरफ्तार किया गया था। तभी से नसरू व उसका परिवार उनसे रंजिश रखने लगा।
पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार 19 सितंबर को नसरू उपरोक्त की अदालत नूंह से जमानत हो गई । जमानत पर जेल से निकलते ही उसने शिकायतकर्ता व उसके परिवार को धमकी दी और उन्हें उकसाने व चिढ़ाने के लिए 100-120 लोगों के साथ बडा मोड़ जुरहेडा रोड से लेकर गांव तक सड़क पर डीजे बजाते हुए 10-12 गाड़ियों व 30-40 मोटरसाइकिलों के साथ जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन के रास्ते में रुकावट डाली गई, गांव में आकर पटाखे चलाए गए और अवैध हथियार देशी कट्टा आदि लहराकर भय का माहौल बना दिया गया। डर के कारण शिकायतकर्ता परिवार घर से बाहर नहीं निकल सका । शिकायतकर्ता ने वीडियो के आधार पर जुलूस में शामिल राशीद पुत्र याकूब, साबिर पुत्र आसीन, आशीफ पुत्र गबरू, तोफिक पुत्र फजरू, जाबीद पुत्र लीलू वगैरह निवासी नहेदा की पहचान की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ ।
इस संदर्भ में पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार का कहना है कि गाड़ियों की छत पर चढ़कर डीजे बजाना और यातायात नियमों का उल्लंघन करने का मामला सामने आया जिसमें हुड़दंगबाजी की गई है, उस पर नूंह पुलिस सख्त है। इस मामलें में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nuh22 Sep

भ्रष्टाचार को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम के निर्देश पर सरकारी कार्यालय के बाहर लगे जनहित सूचना पटट

भ्रष्टाचार को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों के बाहर लगे जनहित सूचना पट अधिकारी-कर्मचारी…

पूरी खबर पढ़ें →
शहीद कैलाश चंद यादव की 56वीं पुण्यतिथि पर गुड़ियानी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम गुड़ियानी, 22 सितंबर 2026। गांव गुड़ियानी निवासी पूर्व सरपंच राव अमर सिंह यादव के सुपुत्र शहीद कैलाश च
बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम शिवदासपुर में गोकशी की सूचना पर छापा, 280 किलो गोमांस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, आठ गोवंशीय पशु बरामद; चार आरोपी फरार, तलाश में जुटी हरिद्वार पुलिस।
Haridwar22 Sep

ग्राम शिवदासपुर में गोकशी की सूचना पर छापा, 280 किलो गोमांस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, आठ गोवंशीय पशु बरामद; चार आरोपी फरार, तलाश में जुटी हरिद्वार पुलिस।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कलियर क्षेत्र के ग्राम शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला में सोमवार रात उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड और…

पूरी खबर पढ़ें →
MP पुलिस के लिए नई सोशल मीडिया गाइडलाइन-2026 जारी,वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई,ड्यूटी के बाद भी वर्दी में फोटो-वीडियो अपलोड नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी
Sagar22 Sep

MP पुलिस के लिए नई सोशल मीडिया गाइडलाइन-2026 जारी,वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई,ड्यूटी के बाद भी वर्दी में फोटो-वीडियो अपलोड नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल ने म०प्र० पुलिस सोशल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!