Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

बेगूं में जलझुलनी एकादशी धूमधाम से मनाई, 28 मंदिरों से निकली ठाकुरजी की भव्य शोभायात्रा

22 Sep 2026, 10:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बेगूं में जलझुलनी एकादशी धूमधाम से मनाई, 28 मंदिरों से निकली ठाकुरजी की भव्य शोभायात्रा - CHITTORGARH, राजस्थान

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा
बेगूं। नगर में मंगलवार को जलझुलनी एकादशी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर नगर के 28 मंदिरों से ठाकुरजी के बेवानों की भव्य शोभायात्रा एक साथ निकाली गई। शोभायात्रा केसरिया चौक से रवाना होकर देवराबावड़ी पहुंची, जहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार ठाकुरजी को बावड़ी में जलविहार कराया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बावड़ी में स्नान कर पुण्य लाभ लिया तथा भगवान को प्रसाद का भोग लगाया। सभी मंदिरों के बेवान देवराबावड़ी स्थित मंदिर चौक में एकत्रित हुए, जहां सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया

धार्मिक आयोजन के दौरान बजरंग व्यायामशाला के पहलवानों ने अखाड़ा प्रदर्शन कर विभिन्न शारीरिक करतब दिखाए। उपस्थित लोगों ने पहलवानों के प्रदर्शन की सराहना की। आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए फलिहारी खिचड़ी एवं शरबत का वितरण भी किया गया।

जलझुलनी एकादशी के आयोजन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपखण्ड अधिकारी अंकित सामरिया, डीएसपी अंकित कुड़ी, तहसीलदार गोपाल जीनगर,नायब तहसीलदार नानालाल धाकड़, थानाध्यक्ष चम्पाराम सहित बेगूं पुलिस थाने का जाप्ता मौके पर तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

जलझुलनी एकादशी के अवसर पर नगर में पूरे दिन धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर ऐसा भी जहां रामदेव जी का मेला दशमी नहीं एकादशी को लगता है
Jodhpur22 Sep

राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर ऐसा भी जहां रामदेव जी का मेला दशमी नहीं एकादशी को लगता है

जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
तेरापंथ युवक परिषद ने लगातार दूसरे वर्ष लगाया रक्तदान शिविर
Jhabua22 Sep

तेरापंथ युवक परिषद ने लगातार दूसरे वर्ष लगाया रक्तदान शिविर

90 लोगों ने किया रक्तदान, अतिथियों एवं चिकित्सा टीम ने बढ़ाया उत्साह अमित पाटीदार/सारंगी। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
किसानों के कृषि बिजली बिलों में जुड़ी अतिरिक्त राशि को लेकर ऊर्जा मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश
Jhalawar22 Sep

किसानों के कृषि बिजली बिलों में जुड़ी अतिरिक्त राशि को लेकर ऊर्जा मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश

सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…

पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर ने गणपति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण,गणेश प्रतिमाओं के सुरक्षित एवं सुचारू विसर्जन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Sagar22 Sep

कलेक्टर ने गणपति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण,गणेश प्रतिमाओं के सुरक्षित एवं सुचारू विसर्जन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * गणेशोत्सव पर्व के समापन अवसर पर भगवान श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
रियाबड़ी नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जगदीश सैनी विजयी, परिणाम रहा बेहद रोचक
Nagaur22 Sep

रियाबड़ी नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जगदीश सैनी विजयी, परिणाम रहा बेहद रोचक

रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!