कलेक्टर ने गणपति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण,गणेश प्रतिमाओं के सुरक्षित एवं सुचारू विसर्जन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * गणेशोत्सव पर्व के समापन अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं के गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित विसर्जन को लेकर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा पाल ने लेहदरा मुख्य गणपति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।
विसर्जन के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की विशेष टीम और प्रशिक्षित गोताखोरों को विसर्जन स्थल पर आवश्यक उपकरणों के साथ निरंतर मुस्तैद रखने के निर्देश दिए गए। बड़ी एवं मध्यम आकार की गणेश प्रतिमाओं के सम्मानजनक व सुरक्षित विसर्जन के लिए विसर्जन स्थल पर पर्याप्त क्षमता वाली क्रेन मशीन की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
विसर्जन घाटों, पहुंच मार्गों तथा आसपास के पूरे परिसर में निर्बाध एवं पर्याप्त लाइट (प्रकाश व्यवस्था) सुनिश्चित करने हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया। इसी प्रकार समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विसर्जन स्थल पर सुचारू रूप से ड्यूटी पर उपस्थित रहने और व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, एसडीएम रोहित वर्मा, तहसीलदार संदीप तिवारी सहित नगर निगम, पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के मुख्य आतिथ्य में…
पूरी खबर पढ़ें →
डोडियाना। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर सोमवार को भगवान चारभुजा नाथ का भव्य नगर भ्रमण करवाया गया।…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * आमजन की समस्याओं को सीधे सुनने, उनकी शिकायतों…
पूरी खबर पढ़ें →
नशा मुक्ति से साइबर क्राइम तक... बच्चों ने रंगों से दिया जागरूकता का संदेश सेवा संकल्प अभियान के…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों के जल्द सर्वे और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।