पुलिस कंट्रोल रूम में हुई जनसुनवाई, 25 से अधिक लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से सुनीं शिकायतें
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * आमजन की समस्याओं को सीधे सुनने, उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा पुलिस एवं नागरिकों के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम सागर में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी द्वारा आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान 25 से अधिक नागरिक अपनी शिकायतें एवं समस्याएं लेकर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रत्येक आवेदक से उनकी समस्या के संबंध में विस्तार से जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर समयबद्ध एवं उचित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई में आए नागरिकों को उनकी समस्याओं के निराकरण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। गंभीर एवं महत्वपूर्ण शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित थाना एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया सागर पुलिस द्वारा जनसुनवाई को केवल शिकायत सुनने का माध्यम न मानकर आमजन से सीधे संवाद और उनकी समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम बनाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों द्वारा नागरिकों की बात शांतिपूर्वक सुनकर उनकी समस्याओं को समझने तथा विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सागर पुलिस का प्रयास है कि हर नागरिक को अपनी बात रखने के लिए सहज और संवेदनशील वातावरण मिले तथा प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई हो।
जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच संवाद को और मजबूत करते हुए विश्वास, सहयोग और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सागर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के मुख्य आतिथ्य में…
पूरी खबर पढ़ें →
नशा मुक्ति से साइबर क्राइम तक... बच्चों ने रंगों से दिया जागरूकता का संदेश सेवा संकल्प अभियान के…
पूरी खबर पढ़ें →
NDPS Act के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, श्यामदेउरवा पुलिस की कार्रवाई श्यामदेउरवा/ महराजगंज 22 सितंबर 2026 अपराध…
पूरी खबर पढ़ें →
जेल से जमानत पर आते ही गाड़ियों की छत पर चढ़कर डीजे के साथ निकाला जुलूस, मौजूदा सरपंच…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।