Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

गौर नगर में संकुल स्तरीय आयोजन; भाषण- चित्रकला में प्रतिभाओं का सम्मान एवं ,मेधावियों को स्कूटी विधायक लारिया द्वारा प्रदान की गई

22 Sep 2026, 08:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गौर नगर में संकुल स्तरीय आयोजन; भाषण- चित्रकला में प्रतिभाओं का सम्मान एवं ,मेधावियों को स्कूटी विधायक लारिया द्वारा प्रदान की गई - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के मुख्य आतिथ्य में संकुल केंद्र गौर नगर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संकुल स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता सहित विविध रचनात्मक और प्रेरक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में चार एईओ केंद्रों के विद्यार्थियों ने सहभागिता कर अपनी प्रतिभा और सृजनशीलता का परिचय दिया।

मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना से शुरू हुआ आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा, संस्कार और पर्यावरण चेतना का सुंदर संगम बन गया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विचारों को शब्द दिए, वहीं चित्रकला में उनकी कल्पनाओं ने रंगों का रूप लिया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में हर्र, बहेड़ा, आंवला, महुआ, अर्जुन, गुलमोहर एवं पाम सहित विभिन्न पौधों का रोपण किया गया।

पर्यावरण संरक्षण के इस संदेश के साथ विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराया गया। मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धि को नई उड़ान देते हुए मध्यप्रदेश शासन की मेधावी विद्यार्थी योजना के अंतर्गत सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

इसी अवसर पर विधायक लारिया ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौर नगर में बाउंड्री वॉल निर्माण की घोषणा करते हुए विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। उमंग दिवस पर शिक्षिका सविता लारिया के निर्देशन में विद्यार्थियों ने ‘यूनिटी’ विषय पर नाटक प्रस्तुत किया।

प्रस्तुति ने एकता, सहयोग और सामाजिक समरसता का प्रभावी संदेश दिया। विधायक लारिया ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि प्रतिभा, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभावना को आकार देने की भूमि है।

उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने तथा अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज और राष्ट्र के निर्माण में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को अवसर और प्रोत्साहन मिले, यही समाज की सबसे बड़ी पूंजी है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रचना जैन एवं समीप जैन ने किया।

स्वागत भाषण प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने दिया। संकुल केंद्र के प्राचार्यों, शिक्षकों एवं उपस्थितजनों द्वारा विधायक लारिया का सम्मान किया गया।

आयोजन में नपाध्यक्ष मिहिलाल, मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी,पार्षद बलवंत ठाकुर, विवेक सक्सेना, नरेन्द्र ठाकुर, महेन्द्र ठाकुर, निशांत अठिया, सोनू यादव, एल्डरमैन सुधा शर्मा, केदार शर्मा, राघवेंद्र सिंह, डॉ.लखन पटेल, सुनील अहिरवार, विक्की बाथरी, संग्राम सिंह, उमा रजक, रेखा वर्मा, शिक्षकगण बृजेश सिंह राय, सरोज जयंत, मधु चौरसिया, मनीषा अहिरवार, कल्पना अहिरवार, नीतू अहिरवार, चंद्रभान सिंह ठाकुर, चरण सिंह ठाकुर, चुरामन रैकवार, सुनील जैन, मोहिनी रोहित, गौरव,शुभम तिवारी, रचना पटैरिया सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बिना पंजीयन वाहन सुपुर्द करने वाले डीलरों पर होगी कठोर कार्रवाई, आरटीओ ने दिए औचक निरीक्षण के निर्देश
Sagar22 Sep

बिना पंजीयन वाहन सुपुर्द करने वाले डीलरों पर होगी कठोर कार्रवाई, आरटीओ ने दिए औचक निरीक्षण के निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश ग्वालियर द्वारा परिपत्र के माध्यम से…

पूरी खबर पढ़ें →
किसानों के कृषि बिजली बिलों में जुड़ी अतिरिक्त राशि को लेकर ऊर्जा मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश
Jhalawar22 Sep

किसानों के कृषि बिजली बिलों में जुड़ी अतिरिक्त राशि को लेकर ऊर्जा मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश

सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…

पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर ने गणपति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण,गणेश प्रतिमाओं के सुरक्षित एवं सुचारू विसर्जन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Sagar22 Sep

कलेक्टर ने गणपति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण,गणेश प्रतिमाओं के सुरक्षित एवं सुचारू विसर्जन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * गणेशोत्सव पर्व के समापन अवसर पर भगवान श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
अवैध शराब बिक्री के मामले में एक वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार,पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा
Sagar22 Sep

अवैध शराब बिक्री के मामले में एक वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार,पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले…

पूरी खबर पढ़ें →
रियाबड़ी नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जगदीश सैनी विजयी, परिणाम रहा बेहद रोचक
Nagaur22 Sep

रियाबड़ी नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जगदीश सैनी विजयी, परिणाम रहा बेहद रोचक

रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!