बिना पंजीयन वाहन सुपुर्द करने वाले डीलरों पर होगी कठोर कार्रवाई, आरटीओ ने दिए औचक निरीक्षण के निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश ग्वालियर द्वारा परिपत्र के माध्यम से दिनांक 16.09.2026 को यह आदेशित किया है कि बिना पंजीयन कराये वाहन क्रेता को सुपुर्द किये जाने पर वाहन विक्रेता के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जावे। केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989 के नियम 42 में स्पष्ट उल्लेख है कि कोई वाहन विक्रेता क्रेता को तब तक नवीन वाहन प्रदान नहीं करेगा, जब तक की उक्त वाहन का पंजीयन नहीं हो जाता है।
परंतु क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, सागर में निरंतर यह शिकायतें प्राप्त हो रही है कि वाहन विक्रेताओं द्वारा वाहन का पंजीयन कराये बिना क्रेता को वाहन प्रदान किया जा रहा है। इस संबंध में मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 192-बी में वाहन विक्रेताओं के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने का प्रावधान है।
जिन वाहन विक्रेताओं द्वारा वाहनों का पंजीयन नहीं कराया गया है और अपने व्यवसाय प्रमाण पत्र का नवीनीकरण भी नहीं कराया है, ऐसे वाहन विक्रेताओं के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के लिए संबंधित पुलिस थाने को लिखा जावेगा। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा परिवहन जांच दल को निर्देशित किया है कि वे वाहन विक्रेताओं के शाॅरूम का औचक निरीक्षण कर परिवहन आयुक्त के उपरोक्त परिपत्र के अनुसार जांच कार्यवाही सुनिश्चित करे
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News*शिवपुरी मोहनिया चौकी क्षेत्र से पशु तस्करी जोरो पर, पशु चिकित्सक की भूमिका पर भी उठे सवाल* रुपईडीहा-बहराइच।…
पूरी खबर पढ़ें →
चैनपुर/कैमूर। चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बढ़ौना पंचायत के ग्राम डीहभुजैना में वार्ड नंबर 10 के ग्रामीण इन दिनों जलजमाव…
पूरी खबर पढ़ें →
आईटीआई में छात्र सहयोग शिविर का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर भभुआ/कैमूर। जिलाधिकारी एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सागर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के मुख्य आतिथ्य में…
पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर , लगभग 09:00 बजे मकनपुर रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।