Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

एडीसी ज्योति ने खेड़ली कंकर व इंडरी में ग्राम सभा की बैठक का आयोजन

22 Sep 2026, 08:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एडीसी ज्योति ने खेड़ली कंकर व इंडरी में ग्राम सभा की बैठक का आयोजन - नूँह, हरियाणा

एडीसी ज्योति ने खेड़ली कंकर व इंडरी में ग्राम सभा की बैठको मैं पहुंच कार्यवाही का निरीक्षण किया।

*नूंह, 22 सितंबर -* अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने मंगलवार को गांव खेड़ली कंकर एवं इंडरी में आयोजित ग्राम सभा की बैठकों में पहुंचकर कार्यवाही का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। एडीसी ज्योति ने कहा कि ग्राम सभा ग्रामीणों की भागीदारी से गांव के विकास की प्राथमिकताएं तय करने का महत्वपूर्ण मंच है। ग्राम सभा की बैठकों में अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि गांव की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों की योजना तैयार की जा सके।
उन्होंने ग्रामीणों से गांव में पेयजल, स्वच्छता, गलियों एवं नालियों, सड़क, बिजली, जल निकासी तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं आमजन के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम सभा में प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों को रिकॉर्ड में दर्ज करते हुए उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाए। एडीसी ने ग्राम सभा के दौरान विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप होने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रियाबड़ी नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जगदीश सैनी विजयी, परिणाम रहा बेहद रोचक
Nagaur22 Sep

रियाबड़ी नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जगदीश सैनी विजयी, परिणाम रहा बेहद रोचक

रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…

पूरी खबर पढ़ें →
गौर नगर में संकुल स्तरीय आयोजन; भाषण- चित्रकला में प्रतिभाओं का सम्मान एवं ,मेधावियों को स्कूटी विधायक लारिया द्वारा प्रदान की गई
Sagar22 Sep

गौर नगर में संकुल स्तरीय आयोजन; भाषण- चित्रकला में प्रतिभाओं का सम्मान एवं ,मेधावियों को स्कूटी विधायक लारिया द्वारा प्रदान की गई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के मुख्य आतिथ्य में…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों से संवाद, ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में दिखी भविष्य की झलक
Mahrajganj22 Sep

सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों से संवाद, ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में दिखी भविष्य की झलक

सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों से संवाद, ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में दिखी भविष्य की झलक…

पूरी खबर पढ़ें →
ओपी राजभर का बड़ा दावा—‘चार हिस्सों में बंटेगा यूपी’, बोले- ‘पूर्वांचल अलग हुआ तो राजभर समाज का बेटा बनेगा मुख्यमन्त्री
Mahrajganj22 Sep

ओपी राजभर का बड़ा दावा—‘चार हिस्सों में बंटेगा यूपी’, बोले- ‘पूर्वांचल अलग हुआ तो राजभर समाज का बेटा बनेगा मुख्यमन्त्री

ओपी राजभर का बड़ा दावा—‘चार हिस्सों में बंटेगा यूपी’, बोले- ‘पूर्वांचल अलग हुआ तो राजभर समाज का बेटा…

पूरी खबर पढ़ें →
बृजमनगंज में ‘सेवा सेतु अभियान’ के जरिए जनसंवाद, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह रहे मुख्य अतिथि
Mahrajganj22 Sep

बृजमनगंज में ‘सेवा सेतु अभियान’ के जरिए जनसंवाद, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह रहे मुख्य अतिथि

बृजमनगंज में ‘सेवा सेतु अभियान’ के जरिए जनसंवाद, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह रहे मुख्य अतिथि बृजमनगंज/ महराजगंज…

पूरी खबर पढ़ें →
📰 ब्रेकिंग न्यूज़ | धौलपुर बाड़ाबंदी से बाहर आए पार्षद, उपसभापति पद के लिए किया मतदान धौलपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।
error: Content is protected !!