सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों से संवाद, ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में दिखी भविष्य की झलक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों से संवाद, ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में दिखी भविष्य की झलक
सुलतानपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अहिमाने में बच्चों से संवाद एवं चित्रसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अयोध्या वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि मंडल उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता अशोक वर्मा ने बच्चों से मुलाकात कर उनके सपनों, रुचियों और भविष्य की आकांक्षाओं को जाना। अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोलियों, चित्रों एवं विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना की तथा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्राप्त करने वाले , नैंसी वर्मा, युवराज, प्रियांशु, कार्तिक, राधिका, सलोनी, संध्या, रागिनी, शगुन, स्वाति, शिवांश, निधि आदि बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विशिष्ट अतिथि मंडल उपाध्यक्ष व अधिवक्ता अशोक वर्मा ने कहा कि बच्चों से संवाद केवल आत्मीय अनुभव ही नहीं, बल्कि उनके सपनों और संभावनाओं को समझने का अवसर भी है। उनकी मासूमियत, रचनात्मकता और आत्मविश्वास देश के उज्ज्वल भविष्य की झलक प्रस्तुत करते हैं। बच्चों को प्रोत्साहित करना और उनके सपनों को उड़ान देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर बच्चों के साथ सहज संवाद करते हुए उनके पसंदीदा खेल, शौक और भविष्य में वे क्या बनना चाहते हैं, जैसे विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और देश के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना रहा। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मला सिंह, अध्यापक,शिप्रा सिंह, श्रद्धा वर्मा, वैशाली श्रीवास्तव व राम अवतार वर्मा एवं भाजपा बूथ अध्यक्ष रामदेव वर्मा उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सरकारी अस्पताल में डॉक्टर मुस्कान और स्टाफ ने माला पहनाकर दिया आशीर्वाद, मरीजों को बांटे फल और मिठाई…
पूरी खबर पढ़ें →
लुम्बिनी में गूंजा विश्व शांति का संदेश, 17वें विश्व शांति फोरम का आगाज दुनिया के अलग-अलग देशों से…
पूरी खबर पढ़ें →
धौलपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बताया जा…
पूरी खबर पढ़ें →
झालरापाटन 22 सितंबर। आम आदमी पार्टी के नेता व पार्षद नदीम मंसूरी ने बताया कि झालरापाटन नगर पालिका…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। बेगूं नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा पार्षद शैलेन्द्र आंचलिया ने कांग्रेस प्रत्याशी नदीम…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर/में सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। शासन ने एक साथ 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।