Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

गौ तस्करी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

22 Sep 2026, 08:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गो तस्करी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

विंढमगंज पुलिस की कार्रवाई, झारखंड निवासी सुमेश चौधरी को हीराचक से पकड़ा; गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम में दर्ज था मुकदमा

विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_ पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं गो तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस ने गौ तस्करी से संबंधित मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना विंढमगंज में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था।
पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 21 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 119/2026, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना विंढमगंज से संबंधित वांछित आरोपी सुमेश चौधरी पुत्र स्व. भीखू चौधरी, निवासी वार्ड नंबर-08, ग्राम हरादगा कला, पोस्ट भांगोडीह, थाना रमना, जनपद गढ़वा, झारखंड को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी को ग्राम हीराचक के पास सड़क किनारे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र प्रजापति तथा कांस्टेबल भूपेंद्र पाण्डेय, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि गो तस्करी एवं पशु क्रूरता से जुड़े मामलों में अभियान आगे भी जारी रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध शराब बिक्री के मामले में एक वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार,पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा
Sagar22 Sep

अवैध शराब बिक्री के मामले में एक वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार,पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले…

पूरी खबर पढ़ें →
बांदरी पुलिस ने तार चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 02 आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल
Sagar22 Sep

बांदरी पुलिस ने तार चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 02 आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सागर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस कंट्रोल रूम में हुई जनसुनवाई, 25 से अधिक लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से सुनीं शिकायतें
Sagar22 Sep

पुलिस कंट्रोल रूम में हुई जनसुनवाई, 25 से अधिक लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से सुनीं शिकायतें

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * आमजन की समस्याओं को सीधे सुनने, उनकी शिकायतों…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों से संवाद, ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में दिखी भविष्य की झलक
Mahrajganj22 Sep

सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों से संवाद, ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में दिखी भविष्य की झलक

सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों से संवाद, ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में दिखी भविष्य की झलक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!