शासकीय कार्य में लापरवाही पाए जाने पर तहसील बल्देवगढ़ में पदस्थ सहायक वर्ग-3 कर्मचारी निलंबित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो के मामले में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सहायक वर्ग-3 कर्मचारी अनिल कुमार नापित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित कर्मचारी नापित प्रवाचक, राजस्व निरीक्षक मंडल डारगुवां, तहसील बल्देवगढ़ में पदस्थ थे।
प्रकरण के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बल्देवगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन तथा संबंधित पक्षों के कथनों के आधार पर वायरल ऑडियो की जांच कराई गई। प्रथम दृष्टया जांच में वायरल ऑडियो में संबंधित कर्मचारी अनिल कुमार नापित की ऑडियो में शासकीय कार्य को लेकर लेनदेन संबंधी बातचीत किए जाने का तथ्य सामने आया, जिसे शासकीय सेवक के आचरण के विपरीत पाया गया।
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय द्वारा प्रकरण में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत श्री नापित को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं। निलंबन अवधि में अनिल कुमार नापित का मुख्यालय तहसील कार्यालय टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है।
उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। निलंबन आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग - दिल्ली से महोबा आ रही बस में भीषण आग यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदारू बाज सिपाही ने पत्रकार के साथ किया दुर्व्यवहार लालपुर पांडेयपुर थाना के पांडेपुर चौकी में किया गया…

तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।