Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

मसूरिया में आस्था के सैलाब के साथ संपन्न हुआ बाबा रामदेव का मेला, 51 ज्योतों की महा-आरती और 351 किलो प्रसाद का हुआ वितरण

23 Sep 2026, 03:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मसूरिया में आस्था के सैलाब के साथ संपन्न हुआ बाबा रामदेव का मेला, 51 ज्योतों की महा-आरती और 351 किलो प्रसाद का हुआ वितरण - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर : मारवाड़ के महाकुंभ के रूप में विख्यात लोकदेवता बाबा रामदेव के मसूरिया मेले का भाद्रपद शुक्ल दशमी को अपार श्रद्धा और हजारों भक्तों की उपस्थिति के बीच विधिवत समापन हो गया। दशमी के मुख्य दिन बाबा के दरबार और उनके गुरु बालीनाथ जी की समाधि पर दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा।

बाबा रामदेव जी मंदिर मसूरिया के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी रंजन दईया ने बताया कि समापन के अवसर पर सुबह 6 बजे गुरु बालीनाथ जी की समाधि मंदिर में 51 ज्योतों से भव्य महा-आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने जानकारी दी कि इस पूरे मेले के दौरान लाखों भक्तों ने दर्शन लाभ लिया और अंतिम दिन दशमी पर उम्मीद के मुताबिक हजारों की तादाद में दर्शनार्थी पहुंचे।

संध्या आरती के साथ इस भव्य मेले का औपचारिक समापन किया गया। आरती के पश्चात मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच 351 किलो पेड़ों का विशेष प्रसाद वितरित किया गया।

इससे पूर्व, दिन भर चले भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। भक्तों ने मंदिर में वर्षों से प्रज्वलित अखंड ज्योत के भी दर्शन किए।

दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था का बेहतरीन प्रबंधन देखने को मिला। पूरे परिसर में पुलिस बल तैनात रहा और 56 सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी गई।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात विशेष कालिका टीम भी पूरे समय मुस्तैद रही। व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में श्री पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट के सचिव नरेंद्र गोयल, उपाध्यक्ष शिव प्रकाश दईया, दिनेश गोयल, दिनेश प्रकाश पंवार, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम राखेचा के साथ सैकड़ों स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सभी समुदायों की सामूहिक भागीदारी के साथ संपन्न हुए इस मेले ने मारवाड़ की सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा को एक बार फिर जीवंत कर दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जोधपुर शहर कांग्रेस कमिटी अन्य पिछड़ा विभाग द्व्रारा महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू के नाम दिया ज्ञापन
Jodhpur23 Sep

जोधपुर शहर कांग्रेस कमिटी अन्य पिछड़ा विभाग द्व्रारा महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू के नाम दिया ज्ञापन

जोधपुर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जय हिंद एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस…

पूरी खबर पढ़ें →
करौली में जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी के टेक्नीशियन प्रथम (सहायक स्टोर कीपर) 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्ता
Karauli23 Sep

करौली में जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी के टेक्नीशियन प्रथम (सहायक स्टोर कीपर) 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्ता

करौली : ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. इकाई करौली द्वारा आज कार्रवाई करते हुए श्री जगदीश बैरवा,…

पूरी खबर पढ़ें →
अलवर की पंचायत समिति कठूमर में सहायक अभियंता 25,000 रुपये एवं कनिष्ठ अभियंता 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Alwar23 Sep

अलवर की पंचायत समिति कठूमर में सहायक अभियंता 25,000 रुपये एवं कनिष्ठ अभियंता 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

अलवर : ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी भिवाड़ी द्वारा आज कार्रवाई करते हुए आरोपी श्री शिवराम,…

पूरी खबर पढ़ें →
पूरे शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, निगम कार्यालय के पास ही नियमों की अनदेखी?
Jodhpur23 Sep

पूरे शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, निगम कार्यालय के पास ही नियमों की अनदेखी?

जोधपुर : नगर निगम के अधिकारी शहरभर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते नजर आते हैं, लेकिन सवाल…

पूरी खबर पढ़ें →
राजनीतिक पार्टियों द्वारा जबरदस्ती पार्षदों पर दबाव बनाकर उनको वोट देने से वंचित रखना लोकतंत्र के खिलाफ
Jodhpur23 Sep

राजनीतिक पार्टियों द्वारा जबरदस्ती पार्षदों पर दबाव बनाकर उनको वोट देने से वंचित रखना लोकतंत्र के खिलाफ

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!