Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

जोधपुर शहर कांग्रेस कमिटी अन्य पिछड़ा विभाग द्व्रारा महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू के नाम दिया ज्ञापन

23 Sep 2026, 03:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जोधपुर शहर कांग्रेस कमिटी अन्य पिछड़ा विभाग द्व्रारा महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू के नाम दिया ज्ञापन - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जय हिंद एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष हरसहाय यादव के निर्देशानुसार आज जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में ओबीसी विभाग के पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन के साथ जिला कलेक्टर आलोक रंजन को भारत के राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को ओबीसी जाति वर्ग ओर अन्य सभी जाति वर्ग का वैज्ञानिक कोडिंग एवं वैज्ञानिक वर्गीकरण द्वारा जाति जनगणना करवाने के लिए ज्ञापन दिया गया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा (जांगिड़) ने बताया आगामी जाति जनगणना केवल जातियों के नाम गिनने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि वैज्ञानिक और प्रमाणिक तरीके से प्रत्येक जाति की वास्तविक सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति का आंकड़ा सामने आए।

हर जाति के लिए स्पष्ट वैज्ञानिक कोड, प्रमाणित पर्यायवाची नाम और राज्यवार मानकीकृत मास्टर लिस्ट बनाई जाए, ताकि एक ही जाति अलग-अलग नामों के कारण आंकड़ों में अलग-अलग न दिखाई दे। शर्मा ने पत्र में विशेषज्ञ समिति, सामाजिक संगठनों से परामर्श और तेलंगाना के SEEEP सर्वे जैसे अनुभवों का अध्ययन करने का भी सुझाव दिया है।

शर्मा ने बताया कि सही आंकड़े होंगे तभी OBC सहित सभी सामाजिक वर्गों के लिए आरक्षण, प्रतिनिधित्व और कल्याणकारी योजनाओं की नीतियां न्यायपूर्ण और प्रभावी बन सकेंगी। हमारी मांग है कि जाति जनगणना वैज्ञानिक, प्रमाणिक और पारदर्शी तरीके से हो जिसमें ओबीसी वर्ग के लिए अलग से कॉलम हो ताकि ओबीसी वर्ग ओर हर जाति की वास्तविक संख्या और सामाजिक-आर्थिक स्थिति सामने आए और उसी आधार पर भविष्य की नीतियां और सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया जा सके ओर सभी जाति वर्ग को समान सामाजिक,आर्थिक,शैक्षणिक लाभ मिल सके।ज्ञापन देने संगठन महासचिव राम निवास कुमावत,रुबीना खान,अब्दुल चोपदार, पर्बत कुमार सैन,रुद्रजीत सिंह,शबनम अब्बासी,हेमा भाटी,अरुण बलाई,त्रिलोक मेहरा,लाल सिंह परिहार,रेखा सिंह,प्रमोद सेवंग,कमलेश तंवर आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

करौली में जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी के टेक्नीशियन प्रथम (सहायक स्टोर कीपर) 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्ता
Karauli23 Sep

करौली में जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी के टेक्नीशियन प्रथम (सहायक स्टोर कीपर) 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्ता

करौली : ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. इकाई करौली द्वारा आज कार्रवाई करते हुए श्री जगदीश बैरवा,…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की संयुक्त जिला स्तरीय बैठक संपन्न।
Sagar23 Sep

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की संयुक्त जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की संयुक्त जिला स्तरीय बैठक संपन्न सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार…

पूरी खबर पढ़ें →
अलवर की पंचायत समिति कठूमर में सहायक अभियंता 25,000 रुपये एवं कनिष्ठ अभियंता 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Alwar23 Sep

अलवर की पंचायत समिति कठूमर में सहायक अभियंता 25,000 रुपये एवं कनिष्ठ अभियंता 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

अलवर : ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी भिवाड़ी द्वारा आज कार्रवाई करते हुए आरोपी श्री शिवराम,…

पूरी खबर पढ़ें →
18 महीने से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों ने दी कलम बंद हड़ताल की चेतावनी
Kanpur Dehat23 Sep

18 महीने से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों ने दी कलम बंद हड़ताल की चेतावनी

रसूलाबाद (कानपुर देहात): विकास खण्ड रसूलाबाद में मनरेगा और वीबीजीरामजी योजना के तहत कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
11वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूह में निशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Nuh23 Sep

11वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूह में निशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

ग्यारहवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित। आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!