18 महीने से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों ने दी कलम बंद हड़ताल की चेतावनी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रसूलाबाद (कानपुर देहात): विकास खण्ड रसूलाबाद में मनरेगा और वीबीजीरामजी योजना के तहत कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों एवं कर्मियों का आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। बकाया मानदेय और ईपीएफ (EPF) की समस्या को लेकर ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कर्मियों ने खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष राम विलास सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि कर्मचारियों का पिछले लगभग 18 महीनों से मानदेय लंबित है। इसके अलावा वर्ष 2015 से काटा जा रहा ईपीएफ आज तक यूएएन (UAN) खातों में जमा नहीं किया गया है।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार
कर्मियों का कहना है कि मानदेय न मिलने के कारण वे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। स्थिति यह हो गई है कि वे अपने परिवारों का भरण-पोषण करने में असमर्थ हैं, बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और वृद्ध माता-पिता का इलाज व दवाएं तक संभव नहीं हो पा रही हैं।
एक सप्ताह का अल्टीमेटम
अध्यक्ष राम विलास सिंह और समस्त कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनका संपूर्ण बकाया मानदेय व ईपीएफ की धनराशि खातों में नहीं भेजी गई, तो सभी कर्मी कलम बंद हड़ताल करेंगे और परिवार सहित आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जय हिंद एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस…
पूरी खबर पढ़ें →
करौली : ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. इकाई करौली द्वारा आज कार्रवाई करते हुए श्री जगदीश बैरवा,…
पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की संयुक्त जिला स्तरीय बैठक संपन्न सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार…
पूरी खबर पढ़ें →
अलवर : ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी भिवाड़ी द्वारा आज कार्रवाई करते हुए आरोपी श्री शिवराम,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई जानकारी के अनुसार बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का कल मंगलवार 21…
पूरी खबर पढ़ें →
ग्यारहवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित। आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।