पशुओं में फिर मंडराया ”लम्पी स्किन” का खतरा:LUVAS की चेतावनी- समय पर कराएं टीकाकरण, लापरवाही पड़ सकती है भारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार ने गाय व अन्य गौवंशीय पशुओं में फैलने वाली बेहद संक्रामक बीमारी' लम्पी स्किन डिजीज' (एल.एस.डी.) को लेकर विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। यह रोग पॉक्स विरिडी परिवार और कैप्रिपॉक्स वायरस समूह के लम्पी स्किन डिजीज वायरस (एल.एस.
डी.वी.) के संक्रमण से फैलता है। लक्षण दिखने पर प्रभावित पशु को स्वस्थ पशुओं से तुरंत अलग करें और पशुपालन विभाग को सूचित करें।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि संक्रमित पशुओं की त्वचा पर गांठें उभरने के साथ-साथ लसीका ग्रंथियों, पैरों, पेट के निचले हिस्से व थन के आसपास सूजन आ जाती है। इसके अलावा तेज बुखार, भूख न लगना, अत्यधिक कमजोरी, तेजी से वजन गिरना, दूध उत्पादन में भारी गिरावट तथा बांझपन जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं।
यदि संक्रमण के साथ डिहाइड्रेशन या द्वितीयक संक्रमण जुड़ जाए, तो स्थिति बेहद गंभीर व जानलेवा हो सकती है। लक्षण दिखने पर प्रभावित पशु को स्वस्थ पशुओं से तुरंत अलग करें और पशुपालन विभाग को सूचित करें।
संक्रमण से मृत पशु को गहरे गड्ढे में दबाएं। स्वस्थ पशुओं का समय रहते टीकाकरण अवश्य करवाएं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

करौली : ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. इकाई करौली द्वारा आज कार्रवाई करते हुए श्री जगदीश बैरवा,…
पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की संयुक्त जिला स्तरीय बैठक संपन्न सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार…
पूरी खबर पढ़ें →
अलवर : ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी भिवाड़ी द्वारा आज कार्रवाई करते हुए आरोपी श्री शिवराम,…
पूरी खबर पढ़ें →
रसूलाबाद (कानपुर देहात): विकास खण्ड रसूलाबाद में मनरेगा और वीबीजीरामजी योजना के तहत कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई जानकारी के अनुसार बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का कल मंगलवार 21…
पूरी खबर पढ़ें →
ग्यारहवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित। आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।