भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की संयुक्त जिला स्तरीय बैठक संपन्न।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की संयुक्त जिला स्तरीय बैठक संपन्न
सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की संयुक्त जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगवान सिंह परमार जी ने की। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं अनुसूचित जाति मोर्चा की विभिन्न गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के संभागीय प्रभारी श्री गगन खटीक जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी जी, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी कुशवाहा जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री सुमित यादव जी एवं श्री चेतराम अहिरवार जी, मकरोनिया नगर परिषद अध्यक्ष श्री मिहीलाल अहिरवार जी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मधुकर जाटव जी, जिला महामंत्री श्री जीवन पेंटर जी, डॉ.
भीमराव अंबेडकर मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीलम अहिरवार जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजकुमार अहिरवार गढ़ौली,मीडिया प्रभारी तुलसीराम अहिरवार मड़ावन, जाहर सिंह, रामबाबू, रोहित, प्रशांत, अशोक मास्टर जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकांत अहिरवार सह मीडिया प्रभारी रामकिशन अहिरवार सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर जोर दिया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जय हिंद एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस…
पूरी खबर पढ़ें →
करौली : ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. इकाई करौली द्वारा आज कार्रवाई करते हुए श्री जगदीश बैरवा,…
पूरी खबर पढ़ें →
अलवर : ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी भिवाड़ी द्वारा आज कार्रवाई करते हुए आरोपी श्री शिवराम,…
पूरी खबर पढ़ें →
रसूलाबाद (कानपुर देहात): विकास खण्ड रसूलाबाद में मनरेगा और वीबीजीरामजी योजना के तहत कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई जानकारी के अनुसार बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का कल मंगलवार 21…
पूरी खबर पढ़ें →
ग्यारहवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित। आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।