मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन का शिकंजा, जिले में सघन जांच जारी,द क्राउन पैलेस का भी औचक निरीक्षण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *आम नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में मिलावट रोकथाम अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा शाहगढ़ तहसील क्षेत्र के विभिन्न कस्बों एवं प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।
कार्रवाई के दौरान हीरापुर (शाहगढ़) बस स्टैंड स्थित दीपक असाटी के प्रतिष्ठान से नमकीन के नमूने लिए गए। इसके बाद शाहगढ़ स्थित अभय किराना का निरीक्षण कर लोकल ब्रांड के टोस्ट के नमूने संग्रहित किए गए।
दल द्वारा दलपतपुर स्थित सुरेंद्र जैन के प्रतिष्ठान का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जहां से रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया। इसी क्रम में जांच दल द्वारा देर शाम द क्राउन पैलेस का भी औचक निरीक्षण किया गया।
प्रतिष्ठान के किचन एवं भंडारण क्षेत्र की जांच के दौरान विभिन्न मसालों के नमूने लिए गए। मौके पर आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं होने पर प्रबंधन को संबंधित दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संबंधित व्यापारियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को विगत एक वर्ष के क्रय-विक्रय संबंधी संपूर्ण अभिलेख संधारित कर सक्षम अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान लिए गए खाद्य नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिले में मिलावट के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ललितपुर से दिल्ली तक गूंजी सफाई कर्मियों की आवाज - स्थायी नियुक्ति और अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने कनेरा देव कॉलोनी…
पूरी खबर पढ़ें →
बैंक का KCC ऋण नहीं चुकाया, प्रशासन ने की जमीन कुर्क आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के नौहरा गांव…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS, प्रदेश की राजधानी भोपाल में देर…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS, प्रदेश की राजधानी भोपाल में देर…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला प्रतिनिधी:-डॉ.पंजाबराव खाडे. महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री मा. ना. श्री. एकनाथरावजी शिंदे साहेब आज अकोला दौरे पर आए।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।