ग्रीन पार्क के समीप घर के दरवाजे के सामने बना 15 फीट गहरा गड्ढा दहशत में परिवार घर खाली कर मंदिर को बनाया आशियाना , अवैध खनन की आशंका
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ग्रीन पार्क के समीप घर के दरवाजे के सामने बना 15 फीट गहरा गड्ढा दहशत में परिवार घर खाली कर मंदिर को बनाया आशियाना , अवैध खनन की आशंका
कतरास,धनबाद:
रामकनली ओपी अंतर्गत केशलपुर कोलियरी BCCL अस्पताल के समीप मनोज सिंह के घर के सामने अचानक गोफ बन जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि गोफ की चौड़ाई करीब एक फिट और गहराई लगभग 10 से 15 फिट है। स्थानीय लोगों के अनुसार गड्ढा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, जिससे आसपास के सेकड़ो घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है।घटना के बाद सुरक्षा को लेकर मनोज सिंह ने अपने घर का सारा सामान बाहर निकालकर स्थानीय हनुमान मंदिर में शिफ्ट कर दिया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घर के पीछे अवैध खनन के मुहाने चल रहे हैं, जिसके कारण यह घटना हुई है। वहीं झिझीपहाड़ी मुखिया पति गणेश महतो ने भी घटना के पीछे अवैध खनन को कारण बताया। अपने पत्र में उन्होंने स्पष्ट उल्लेख किया है कि कोलयरी क्षेत्र के अस्पताल के पीछे बिजली पोल के पास तथा दो नंबर बंद खदान में अवैध खनन का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है l उन्होने स्पष्ट कहा है कि अवैध खनन और भू :धसान से होने वाली किसी भी प्रकार की दुर्घटना में जान जाने पर पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन और स्थानीय पुलिस की होगी उन्होंने कहा कि भविष्य में भू:धसान जैसी किसी भी प्रकार की घटना में जान जाने पर बीसीसीएल को पीड़ित परिवार को नौकरी और 50 लाख रुपया का मुआवजा देना होगा
गणेश महतो के अनुसार, उन्होंने मामले को लेकर जीएम को तीन बार पत्र दिया , और प्रशासन से भी गुहार लगाई गई लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है । उनका आरोप है कि बीसीसीएल एरिया-4 के अधिकारियों और संबंधित सुरक्षा व्यवस्था की ओर से कार्रवाई नहीं होने के कारण केशलपुर में अवैध खनन का खतरा लगातार बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि यदि समय रहते अवैध मुहानों को बंद नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नगर पालिका परिषद मकरोनिया द्वारा सेवा संकल्प अभियान…
पूरी खबर पढ़ें →
अत्याधुनिक परक्यूटेनियस पद्वति से किया कंधे का सफल ऑपरेशन। ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आकाश खैरा ने बिना टांके के…
पूरी खबर पढ़ें →
*✍️राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज़ लाइव टीवी चैनल बहराइच* उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच में स्वास्थ्य…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर/ विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान, राज्य आयुक्त दिव्यांगजन हिमांशू शेखर झा…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर, 23 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर, 23 सितंबर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कमालपुर लोदी में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।