1111 फुट की निशान यात्रा से श्याम रंग में रंगा तावडू।

1111 फुट की निशान यात्रा से श्याम रंग में रंगा तावडू,फाल्गुन मेले जैसा दिखा नजारा।
तावडू।श्रीश्याम बाबा की द्वादशी पर भक्ति और आस्था से नगर बुधवार को पूरी तरह श्याम रंग में रंगा नजर आया। सोहना से श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर बगीची धाम से तावडू श्री श्याम बिहारी मंदिर धाम के लिए रवाना हुई 1111 फुट की विशाल श्रीश्याम निशान यात्रा का क्षेत्र व नगर में पहुंचने पर श्याम प्रेमियों ने भव्य स्वागत और सत्कार किया।
यात्रा जगह-जगह फूल बरसाकर, फूल मालाओं से स्वागत करते हुए श्रद्धालुओं ने श्याम प्रेमियों को गले लगाकर बधाइयां दीं। जय श्रीश्याम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और माहौल फाल्गुन मेले जैसा नजर आया। यात्रा के स्वागत के लिए नगर सहित क्षेत्र के गांवों से श्याम प्रेमी बड़ी संख्या में पहुंचे। यात्रा में शामिल श्याम भक्तों के लिए प्रसाद और अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं। स्वागत के बाद स्थानीय श्याम प्रेमियों ने यात्रा के साथ आगे तक चलकर श्रद्धालुओं को विदाई दी। फूलों की बारिश, जयकारों से गूंजा क्षेत्र 1111 फुट की निशान यात्रा में करीब 380 निशान शामिल रहे। इन निशानों को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोहना श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर धाम से नगर के रेवाड़ी रोड़ स्थित श्री श्याम बिहारी मंदिर धाम की ओर रवाना हुए। यात्रा में लगातार करीब 1500 श्याम प्रेमी पैदल चलते दिखाई दिए, जबकि महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित करीब 700 से अधिक श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल रहे। कुल मिलाकर यात्रा के साथ करीब दो से ढाई हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने माहौल को भव्य बना दिया। श्रद्धालुओं ने रास्ते में यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। कहीं, फूलों की बारिश हुई तो कहीं श्रद्धालुओं को मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस रही मुस्तैद इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस की ओर से चौक-चौराहों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की गई। राइडर और पीसीआर के साथ पुलिसकर्मी तैनात रहे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार व शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान भी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







