Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

विशेष लोक अदालत में एन,आई एक्ट से जुड़े मामलों का होगा जल्द निपटारा

23 Sep 2026, 06:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विशेष लोक अदालत में एन,आई एक्ट से जुड़े मामलों का होगा जल्द निपटारा - नूँह, हरियाणा

*विशेष लोक अदालत में एन.आई. एक्ट से जुड़े मामलों का होगा त्वरित निपटारा*

*3 अक्तूबर को जिला एवं सत्र न्यायालय नूंह सहित तावड़ू, फिरोजपुर झिरका व पुन्हाना के न्यायालयों में होगा आयोजन*
*नूंह, 23 सितंबर*। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नूंह की ओर से 3 अक्तूबर 2026, शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में परक्राम्य लिखत अधिनियम (एन.आई. एक्ट) से संबंधित लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निपटारा किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नूंह की सचिव सीजेएम नेहा गुप्ता ने बताया कि विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायालय, नूंह तथा उपमंडल न्यायालय तावड़ू, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना में किया जाएगा। इसका उद्देश्य एन.आई. एक्ट से संबंधित मामलों में दोनों पक्षों को आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से विवाद का समाधान करने का अवसर प्रदान करना है।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निपटारे से पक्षकारों के समय और खर्च की बचत होती है तथा लंबित मामलों का सरल एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान संभव होता है। संबंधित पक्ष आपसी समझौते के लिए लोक अदालत में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
सीजेएम नेहा गुप्ता ने आमजन से अपील की कि एन.आई. एक्ट से संबंधित लंबित मामलों में आपसी सहमति से समाधान के लिए विशेष लोक अदालत का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी अथवा कानूनी सहायता के लिए नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा डीएलएसए नूंह हेल्पलाइन नंबर 01267-271072 पर संपर्क किया जा सकता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुख्यमार्ग, बिहार के गया आगमन को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक गया एवं अपर समाहर्ता गया द्वारा गांधी मैदान में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया गया l
Gaya23 Sep

मुख्यमार्ग, बिहार के गया आगमन को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक गया एवं अपर समाहर्ता गया द्वारा गांधी मैदान में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 23.09.2026 को पितृपक्ष मेला-2026 एवं माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक,…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 13 में विशेष सफाई अभियान सम्पन्न
Sagar23 Sep

सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 13 में विशेष सफाई अभियान सम्पन्न

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नगर पालिका परिषद मकरोनिया द्वारा सेवा संकल्प अभियान…

पूरी खबर पढ़ें →
अत्याधुनिक परक्यूटेनियस पद्वति से किया कंधे का सफल ऑपरेशन। ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आकाश खैरा ने बिना टांके के किया यह बड़ा काम। जनपद के इतिहास में ऑर्थो सर्जरी का यह पहला मामला।
प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील
Bahraich23 Sep

प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील

*✍️राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज़ लाइव टीवी चैनल बहराइच* उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच में स्वास्थ्य…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में वृहद रोजगार मेला, 618 अभ्यर्थी अंतिम राउंड के लिए चयनित
Ghazipur23 Sep

गाजीपुर में वृहद रोजगार मेला, 618 अभ्यर्थी अंतिम राउंड के लिए चयनित

गाजीपुर, 23 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध विधायक धनघटा एवं विधायक मेहदावल की उपस्थिति में ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं सी०आर०सी० गोरखपुर के द्वारा पर्पल फेयर का आयोजन
error: Content is protected !!