स्वामी प्रसाद मौर्य के आह्वान पर गाजीपुर से मऊ कूच करेगा काफिला, पार्टी पदाधिकारियों ने कसी कमर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कासिमाबाद (गाजीपुर)। अपनी जनता पार्टी के तत्वावधान में 27 सितंबर 2026, रविवार को मऊ स्थित स्वयंवर मैरिज हॉल में प्रस्तावित “संविधान सम्मान व जनहित हुंकार रैली” को लेकर गाजीपुर इकाई ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में जिले से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी है। कुशवाहा भवन से रवाना होगा काफिला
जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि 27 सितंबर को सुबह 10:30 बजे गाजीपुर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कासिमाबाद तहसील के मुख्य गेट के सामने स्थित कुशवाहा भवन, पार्टी कार्यालय पर एकत्र होंगे।
इसके बाद बाइक और चार पहिया वाहनों का संयुक्त काफिला मऊ के लिए रवाना होगा। हैदरा टोल पर स्वागत की तैयारी
पार्टी के अनुसार कासिमाबाद से रवाना होने के बाद काफिला हैदरा टोल टैक्स पहुंचेगा, जहां गाजीपुर इकाई द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के स्वागत की तैयारी की गई है।
इसके बाद कार्यकर्ता रैली स्थल स्वयंवर मैरिज हॉल, मऊ पहुंचेंगे। वरिष्ठ पदाधिकारी संभालेंगे नेतृत्व
रैली में गाजीपुर जिले से प्रदेश सचिव राम ध्यान कुशवाहा, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भारती, जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष कमलेश सिंह कुशवाहा, उमेश कुशवाहा समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि रैली में संविधान, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक संख्या में मऊ पहुंचने की अपील की है।
समन्वय के लिए 8076305917 नंबर जारी किया गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ब्रेकिंग - दिल्ली से महोबा आ रही बस में भीषण आग यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदारू बाज सिपाही ने पत्रकार के साथ किया दुर्व्यवहार लालपुर पांडेयपुर थाना के पांडेपुर चौकी में किया गया…

तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।