गर्भवती महिलाओं के पंजीयन में लापरवाही पर तीन जिलों के बीएमओ पर विभागीय जांच
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उज्जैन, 23 सितंबर। अनमोल पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन में लापरवाही और समय पर जानकारी अपडेट नहीं करने पर संभागायुक्त आशीष सिंह ने उज्जैन, आगर-मालवा और रतलाम जिले के संबंधित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसरों के विरुद्ध विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं तीनों जिलों के डीपीएम का एक-एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। समीक्षा में रतलाम के बाजना, बिलपांक और सैलाना विकासखंड की स्थिति विशेष रूप से कमजोर पाई गई। संभागायुक्त ने रियल टाइम मॉनिटरिंग के साथ पंजीयन में तत्काल सुधार के निर्देश दिए और कहा कि स्थिति नहीं सुधरी तो सीएमएचओ भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे।
स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच व प्रसव, बच्चों के पोषण और कुपोषण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। अनमोल पोर्टल पर डिलीवरी के प्रकरण अपडेट नहीं होने पर भी नाराजगी जताई गई। संभागायुक्त ने स्पष्ट किया कि पोर्टल पर दर्ज आंकड़े शुद्ध होने चाहिए, डाटा में हेरफेर बर्दाश्त नहीं होगा। आगर-मालवा में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में डी-ग्रेडिंग पर सिविल सर्जन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं आगर-मालवा और रतलाम में हाइपरटेंशन व डायबिटीज मरीजों का फॉलोअप बढ़ाने, पोषण किट का नियमित वितरण और कुपोषित बच्चों को आवश्यकता अनुसार एनआरसी में भर्ती कराने के निर्देश भी दिए गए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग - दिल्ली से महोबा आ रही बस में भीषण आग यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदारू बाज सिपाही ने पत्रकार के साथ किया दुर्व्यवहार लालपुर पांडेयपुर थाना के पांडेपुर चौकी में किया गया…

तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।