कल होगा गणपति बप्पा मूर्ति विसर्जन, पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किया है

आप सभी गणेश भक्तों की अनंत चतुर्दशी, गणेश प्रतिमा विसर्जन पर हार्दिक शुभकामनाऐ।
।।गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ।।
======================
कल शुक्रवार 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व है, और दस दिनो से चल रहा गणेशोत्सव, गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ ही उत्सव का समापन भी हो जायेगा। देशभर में कल दस दिनों के लिए स्थापित किए गए गणपति बप्पा प्रतिमा का विसर्जन भी किया जायेगा।.महाराष्ट की उपराजधानी नागपुर में गणेशोत्सव पूरे भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है, ।.शहर में प्रथम पूज्य, विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन एवं अनंत चतुर्दशी पर्व को शांतिपूर्ण सुरक्षित तरीके से मनाने ,संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग नें अपनी ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था कर रही हैं । कल शुक्रवार 25 सितंबर से लेकर 27 सितंबर शनिवार तक तीन दिनों के इस मुख्य विसर्जन के दौरान नागपुर शहर भर.में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार नागपुर शहर के 1,702 सार्वजनिक गणेश मंडलों की सुरक्षा और गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए पर्याप्त रूप से डीसीपी,एसीपी, सहित तमाम पुलिस कर्मियों ,होमगार्ड के जवानों ,और एसआपीएफ की टुकड़ी की सेवाएं ली जा रहीं हैं। विसर्जन को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण और जलस्त्रोतों को सुरक्षित बनाए रखने के लिए नागपुर महानगर नगरपालिका और पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा नियम भी तय किए हैं। गणेश की बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए चार प्रमुख स्थान निर्धारित किए गए चार फिट से अधिक ऊंची प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कोराड़ी तालाब, गोरेवाड़ा पुलिस लाइन तालाब, और कच्छी विसा मैदान स्थित विशेष विसर्जन स्थलों पर किया जायेगा। फुटाला, शुक्रवारी, नाईक तालाब, आदि जलस्त्रोतों में गणेश प्रतिमा विसर्जन पर रोक रहेगी, चार फीट से कम ऊंचाई वाली घरेलू और छोटी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए शहर भर में पर्याप्त कृत्रिम तालाबों की भी व्यवस्था बनाई गई है। विसर्जन के लिए प्रतिबंधित परिसरों के आस-पास भी नागरिकों के लिए कृत्रिम टैंक उपलब्ध करवाए गए हैं। नागपुर शहर भर में इस साल कुल 1,702 सार्वजनिक गणेश मंडल स्थापित हैं।.बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्यक्रम तीन प्रमुख दिनों में विभाजित किया गया है, । गणेश प्रतिमा विसर्जन का यह दौर 27 सितंबर रविवार तक जारी रहेगा ।. गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान ध्वनि प्रदूषण, जनसुरक्षा, आदि को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त निर्देश भी जारी किए हैं,जानकारी अनुसार केवल 25 सितंबर, शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान साउंड सिस्टम के उपयोग के लिए अनुमति रात में 12 बजे तक रहेगी, बाकी अन्य दिनों में रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर आदि पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। विसर्जन के दौरान आंखों को नुकसान पहुंचाने वाले रंग बिरंगी लेजर लाइटों और तेज आवाज वाले डीजे सिस्टम, तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले माॅडिफाइड वाहनों पर भी पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाकर सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।.
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






