गणपति महाआरती के बाद देर रात तक गूंजती रहीं कविताएं, तालियों से झूम उठा धनवाड़ा वीर, हास्य, श्रृंगार और व्यंग्य के रंगों से सजा अविस्मरणीय कवि सम्मेलन।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


झालावाड़। धनवाड़ा की नई बस्ती स्थित तेजाजी चौक, पाबूजी मंदिर परिसर में बुधवार, 23 सितंबर को गुरु गणपति कहार सेवा समिति की ओर से गुरु गणपति जी की महाआरती के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। ‘काव्य के रंग’ से सजी इस साहित्यिक संध्या में देर रात तक श्रोता कविताओं का आनंद लेते रहे और तालियों की गड़गड़ाहट से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम पूज्य श्री गणपति जी की पूजा-अर्चना एवं महाआरती से हुआ। इसके बाद ज्ञान एवं बुद्धि की अधिष्ठात्री मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई। कवियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कवि सम्मेलन की शुरुआत प्रीतिमा ‘पुलक’ ने गणपति एवं सरस्वती वंदना से की।
कवि सम्मेलन में प्रीतिमा ‘पुलक’, सौरभ सोनी, रानी रावल ‘रुद्रश्री’, सोदान नागर, सुरेश निगम एवं रेखा सक्सेना सहित साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। वीर, हास्य, श्रृंगार और व्यंग्य सहित विभिन्न रसों की रचनाओं ने श्रोताओं को खूब प्रभावित किया। विशेष रूप से पारिवारिक संस्कारों और माता-पिता के महत्व को रेखांकित करती पंक्तियां—
“जन्मदाता से बढ़कर तेरा,
भला कोई नहीं चाहेगा।
इनसे मुँह मोड़कर बेटा,
चैन तुझे नहीं आएगा।”
ने श्रोताओं को भावुक कर दिया।
कवि सम्मेलन का प्रभावी मंच संचालन रानी रावल ‘रुद्रश्री’ ने किया। उनकी साहित्यिक प्रस्तुति और संचालन शैली ने कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। आमंत्रित कवियों के सम्मान में गुरु गणपति कहार सेवा समिति की ओर से स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर रानी रावल ‘रुद्रश्री’ ने अपनी ‘रुद्रश्री काव्य सृजन पुस्तक’ समिति के सदस्यों को भेंट की।
समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं संस्थापक भागचंद कहार ने सभी कवियों, अतिथियों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवा कहार, बबलू कहार, गोलू कहार, विजय कहार, दुष्यंत कहार सहित समिति के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। देर रात तक श्रोताओं की मौजूदगी और लगातार मिलती तालियां कवि सम्मेलन की सफलता की गवाही देती रहीं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आज दिनांक 24 ,9.2026 को बस्ती जनता होटल के निकट ईदगाह से 11 वी शरीफ का जुलूस निकल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआप सभी गणेश भक्तों की अनंत चतुर्दशी, गणेश प्रतिमा विसर्जन पर हार्दिक शुभकामनाऐ। ।।गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजयपुर जिले के धौला में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न, 350 मरीजों ने लिया लाभ जयपुर। धौला कस्बे…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कटनी पूज्य गुरुदेव पं. देवप्रभाकर शास्त्री ‘दद्दा जी’…
पूरी खबर पढ़ें →
तिजारा रोड स्थित बच्चों के कब्रिस्तान के रखरखाव की मांग फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह। तिजारा रोड स्थित बच्चों…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधौला में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न, 350 मरीजों ने लिया लाभ जयपुर। धौला कस्बे के राजकीय आयुर्वेदिक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।