Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

बेगूं नगरपालिका अध्यक्ष गरिमा शर्मा एवं उपाध्यक्ष शैलेन्द्र आँचलिया ने संभाला पदभार, सफाई और मूलभूत सुविधाएं रहेंगी प्राथमिकता

24 Sep 2026, 06:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बेगूं नगरपालिका अध्यक्ष गरिमा शर्मा एवं उपाध्यक्ष शैलेन्द्र आँचलिया ने संभाला पदभार, सफाई और मूलभूत सुविधाएं रहेंगी प्राथमिकता - CHITTORGARH, राजस्थान

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा
बेगूं। नगर पालिका बेगूं की नवनिर्वाचित अध्यक्ष गरिमा कुलदीप शर्मा एवं उपाध्यक्ष शैलेंद्र आचलियां ने गुरुवार को सादगीपूर्ण समारोह में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गोपाल जीनगर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

पदभार संभालने के बाद अध्यक्ष गरिमा शर्मा ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर और व्यवस्थित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आमजन की मूलभूत सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नगर में नियमित सफाई व्यवस्था, सुचारू बिजली व्यवस्था तथा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान करने का प्रयास रहेगा।
पदभार ग्रहण समारोह में विधायक प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़, नगर पालिका चुनाव संयोजक सतीश खेमका, सह-संयोजक तेजमल बोहरा,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील पगारिया,नगर मंडल अध्यक्ष विदुषी बिल्लू, रेखा मेहर,मंडल महामंत्री राकेश गुर्जी, आईटी सेल ओबीसी मोर्चा जिला संयोजक नरेश सुथार, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक पंचोली सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा नवनिर्वाचित पार्षद, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं अध्यक्ष गरिमा शर्मा तथा उपाध्यक्ष शैलेंद्र आचलियां के परिजन भी समारोह में उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण के दौरान मौजूद लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए बेगूं के विकास के लिए नई टीम से बेहतर कार्य की उम्मीद जताई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में: करीब ढाई घंटे करेंगे विभागों की मैराथन समीक्षा बैठक!
Indore24 Sep

सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में: करीब ढाई घंटे करेंगे विभागों की मैराथन समीक्षा बैठक!

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

पूरी खबर पढ़ें →
पंचायती राज चुनाव 2026 के मद्देनजर धौलपुर जिले के बसेड़ी, सैंपऊ पंचायत समिति क्षेत्र में ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
गणपति महाआरती के बाद देर रात तक गूंजती रहीं कविताएं, तालियों से झूम उठा धनवाड़ा वीर, हास्य, श्रृंगार और व्यंग्य के रंगों से सजा अविस्मरणीय कवि सम्मेलन।
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur24 Sep

जयपुर जिले के धौला में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न, 350 मरीजों ने लिया लाभ

जयपुर जिले के धौला में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न, 350 मरीजों ने लिया लाभ जयपुर। धौला कस्बे…

पूरी खबर पढ़ें →
जीवनरक्षक दवाओं की कीमत कम करने के लिए जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
Sagar24 Sep

जीवनरक्षक दवाओं की कीमत कम करने के लिए जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जीवनरक्षक दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur24 Sep

धौला में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न, 350 मरीजों ने लिया लाभ

धौला में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न, 350 मरीजों ने लिया लाभ जयपुर। धौला कस्बे के राजकीय आयुर्वेदिक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!