मुर्गी फार्म में शराब-मुर्गा पार्टी पर छापेमारी, चार गिरफ्तार तीन नर्तकियां बरामद, शराब की बोतल, साउंड बॉक्स व दो बाइक जब्त
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मुर्गी फार्म में शराब-मुर्गा पार्टी पर छापेमारी, चार गिरफ्तार
तीन नर्तकियां बरामद, शराब की बोतल, साउंड बॉक्स व दो बाइक जब्त
दुर्गावती/कैमूर। दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनसराय गांव में एक मुर्गी फार्म पर चल रही कथित शराब-मुर्गा पार्टी की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके से तीन नर्तकियों को भी बरामद किया गया। पुलिस ने एक बोतल अंग्रेजी शराब, दो साउंड बॉक्स और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस यादव अपने मुर्गी फार्म पर दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा है और बाहर से तीन नर्तकियों को बुलाया गया है। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर धनसराय गांव स्थित मुर्गी फार्म में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुराग यादव, पिता अजय कुमार यादव, ग्राम महेपुर, थाना करंडा, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश); गौतम कुमार, पिता विजय प्रसाद, ग्राम जमनियां, थाना जमनियां, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश); गोविंदा, पिता विजय प्रसाद, ग्राम जमनियां, थाना जमनियां, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश); तथा आनंद उर्फ आनंद गुप्ता, पिता स्व. शिवमुरल गुप्ता, ग्राम बहरान, थाना धनिया, जिला चंदौली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामद शराब, साउंड बॉक्स और दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
( अफसार आलम की रिपोर्ट)
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हादसे के बाद चेचिस लेकर निकला चालक, रेलवे गेट नंबर-50 पर ग्रामीणों की मदद से पकड़ा गया; पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के कुमारगंज थाना अंतर्गत गोयड़ी गांव में विधवा वृद्ध महिला के सहन की पैतृक भूमि…
पूरी खबर पढ़ें →
🚍 बड़ी खबर | दिव्यांगजनों के लिए यूपी रोडवेज में मुफ्त यात्रा हुई आसान अब यूडीआईडी कार्ड का…
पूरी खबर पढ़ें →
डाक बंगला के पास प्राइवेट गाड़ियों के संचालन पर रोक की मांग, एआरटीओ को दिया ज्ञापन हरदोई के…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 शाहाबाद में सड़कें तो हैं, लेकिन फुटपाथ नहीं! दिव्यांगों, बुजुर्गों और महिलाओं की राह मुश्किल हरदोई के…
पूरी खबर पढ़ें →
मां दुर्गा मंदिर चोरी मामले में दो गिरफ्तार, गलाया हुआ सोना बरामद भभुआ/कैमूर। मंगलवार की अर्धरात्रि भभुआ शहर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।