Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

आगर की पत्रकारिता ने खोया अपना एक स्तंभ, स्व. बसंत कुमार गुप्ता की स्मृतियां सदैव रहेंगी शेष सहायक संचालक जनसंपर्क जगदीश चंद्र मालवीय ने दी श्रद्धांजलि, कहा- सकारात्मक पत्रकारिता

25 Sep 2026, 11:24 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आगर की पत्रकारिता ने खोया अपना एक स्तंभ, स्व. बसंत कुमार गुप्ता की स्मृतियां सदैव रहेंगी शेष सहायक संचालक जनसंपर्क जगदीश चंद्र मालवीय ने दी श्रद्धांजलि, कहा- सकारात्मक पत्रकारिता - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। वरिष्ठ पत्रकार स्व. बसंत कुमार गुप्ता के निधन पर सहायक संचालक जनसंपर्क आगर-मालवा जगदीश चंद्र मालवीय ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें आगर की पत्रकारिता का स्तंभ और सकारात्मक पत्रकारिता की संपूर्ण पाठशाला बताया। उन्होंने कहा कि गुप्ता जी अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां, पत्रकारिता के सिद्धांत और नई पीढ़ी के पत्रकारों को दिया गया मार्गदर्शन हमेशा जीवित रहेगा।

मालवीय ने कहा कि स्व. गुप्ता से व्यक्तिगत परिचय भले ही अल्प अवधि का रहा, लेकिन उनके व्यक्तित्व और पत्रकारिता की गहराई को समझने के लिए यह समय पर्याप्त था। वे केवल समाचार लिखने वाले पत्रकार नहीं, बल्कि जनसरोकारों की आवाज थे। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और शासन-प्रशासन का ध्यान जनसमस्याओं की ओर आकर्षित करना उनकी पत्रकारिता की विशेष पहचान रही। उनकी पत्रकारिता में न सत्ता की चाटुकारिता थी और न ही विरोध के लिए विरोध, बल्कि तथ्यों के साथ सकारात्मक और निर्भीक पत्रकारिता उनका मूल आधार रही।

उन्होंने कहा कि गुप्ता जी का मानना था कि पत्रकार का काम केवल खबर लिखना नहीं, बल्कि व्यवस्था को आईना दिखाना भी है। यही कारण रहा कि वे नए पत्रकारों के लिए मार्गदर्शक और दादा गुरु की भूमिका में रहे। उनके अनुभवों से आगर में पत्रकारिता की नई पीढ़ी ने सीख ली और आज भी उनके मार्गदर्शन से सकारात्मक पत्रकारिता की तीसरी पीढ़ी आगे बढ़ रही है।

स्व. गुप्ता ने आगर जिले के निर्माण आंदोलन से लेकर जिले के विकास, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक मुद्दों को अपनी कलम के माध्यम से प्रमुखता से उठाया। लंबे समय तक इंदौर से प्रकाशित प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र के वरिष्ठ संवाददाता के रूप में उन्होंने आगर की समस्याओं और विकास से जुड़े विषयों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मालवीय ने कहा कि स्व. गुप्ता ने पत्रकारिता के साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया। वे बाबा बैजनाथ धाम संस्थान समिति के सदस्य रहे तथा नगर परिषद के पार्षद के रूप में भी दायित्व निभाया। इन भूमिकाओं में भी उन्होंने आगर के विकास, जनसमस्याओं के निराकरण और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी।

उन्होंने कहा कि स्व. बसंत कुमार गुप्ता का निधन पत्रकारिता जगत, मीडिया जगत और आगर जिले के लिए अपूरणीय क्षति है। जनसंपर्क परिवार ने एक सच्चा मित्र, मार्गदर्शक और ऐसा आलोचक खो दिया है, जो सही को सही और गलत को गलत कहने का साहस रखता था।

जनसंपर्क परिवार, आगर-मालवा की ओर से स्व. बसंत कुमार गुप्ता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शत-शत नमन किया गया। साथ ही परमपिता परमेश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों को दिया जनजागरूकता का संदेश।
Singrauli25 Sep

सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों को दिया जनजागरूकता का संदेश।

सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों को दिया जनजागरूकता का संदेश।…

पूरी खबर पढ़ें →
दरगाह नई बस्ती क्षेत्र में सड़क किनारे मिला 60 वर्षीय महिला का शव
Ayodhya25 Sep

दरगाह नई बस्ती क्षेत्र में सड़क किनारे मिला 60 वर्षीय महिला का शव

मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के कुमारगंज थाना अंतर्गत गोयड़ी गांव में विधवा वृद्ध महिला के सहन की पैतृक भूमि…

पूरी खबर पढ़ें →
डाक बंगला शाहाबाद के पास प्राइवेट गाड़ियों के संचालन पर रोक की मांग, एआरटीओ को दिया ज्ञापन
Hardoi25 Sep

डाक बंगला शाहाबाद के पास प्राइवेट गाड़ियों के संचालन पर रोक की मांग, एआरटीओ को दिया ज्ञापन

डाक बंगला के पास प्राइवेट गाड़ियों के संचालन पर रोक की मांग, एआरटीओ को दिया ज्ञापन हरदोई के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!